भले ही रेल प्रशासन कितने ही दावे कर ले मगर छुट्टियों के मौसम में ट्रेनों में बर्थ पाना आम यात्रियों के लिए आज भी टेढ़ी खीर है। आईआरसीटीसी पर जम कर खेल हो रहा है। आप अगर ट्रेन की टिकट बुकिंग कराने वाले हैं यह तो खबर आप जरूर पढ़ लें। आगे की स्लाइड्स में देखें..
विज्ञापन
2 of 7
irctc
जहां आम यात्री के लिए तत्काल टिकट लकी ड्रॉ सरीखा साबित हो रहा है वहीं दलालों को आसानी से टिकट मिल जा रहा है। वह उसे डेढ़ से तीन गुना दाम में बेच रहे हैं। इतना ही नहीं, समय के साथ दलाल भी हाईटेक हो चुके हैं और नए-नए सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल से तत्काल टिकट को आम यात्री की पहुंच से पहले ही ऑनलाइन बुक कर ले रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 7
आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट
दलालों की सक्रियता को रेलवे भी स्वीकार कर रहा है और मंडल मुख्यालयों से इसके खिलाफ सख्त अभियान भी चलाने के निर्देश दिए गए हैं। बीते मंगलवार को सिंधोरा में आरपीएफ और सीआईबी की छापेमारी में एक टिकट दलाल हत्थे चला। इसके पास डेढ़ सौ से ज्यादा टिकट मिले।
4 of 7
rail ticket
जांच में पता चला कि दलाल एक ऐसे सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करता था जो आईआरसीटीसी की साइट पर आम यात्री की पहुंच से पहले आरक्षित टिकट और तत्काल की सीट बुक कर लेता था। ज्यादातर दलाल ऐसे ही सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर आम लोगों की ऑनलाइन टिकट बुक करने से पहले टिकट बना लेते हैं।
विज्ञापन
5 of 7
tatkal ticket booking
अक्सर इसी के चलते ऑनलाइन ‘हैंग’ की समस्या से भी दो चार होना पड़ता है। वहीं, कैंट हो या मंडुवाडीह, आरक्षण केंद्रों पर टिकट काउंटर पर आए दिन पुराने चेहरे नजर आ रहे हैं। बावजूद इसके आरपीएफ और रेल स्टॉफ इसको लेकर गंभीर नहीं है। इसका खामियाजा आम यात्री को उठाना पड़ रहा है और उसे टिकट उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
6 of 7
train
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम सतीश कुमार ने कहा कि अवैध वेंडिंग, ओवर चार्जिंग और टिकट दलाली को रोकने के लिए बहुत गंभीर प्रयास किये जा रहे हैं और इन कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।