फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP के इस शहर में चढ़ा IPL फैन पार्क का खुमार, शाम में मैच लेकिन अभी से जुटने लगी भीड़

Fri, 25 May 2018 01:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
1 of 6
fanpark - फोटो : twitter

आईपीएल-11 के फाइनल से पहले की सबसे बड़ी जंग आज शाम होने जा रही है। कोलकत्ता और हैदराबाद में से जो टीम जितेगी वो रविवार को फाइनल में चेन्नई से भिड़ेगी। यह रोमांचक मैच वैसे तो कोलकत्ता में आयोजित है लेकिन  इसका लाइव मजा गाजीपुर जिले के क्रिकेट प्रेमी भी लेंगे। यहां के पीरनगर स्थित स्वामी सहजानंद डिग्री कालेज मैदान में आईपीएल फैंस पार्क बनाया गया है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन

2 of 6
fanpark - फोटो : अमर उजाला


जिन शहरों में आईपीएल मैच नहीं हो रहे है, वहां के क्रिकेट फैंस भी मैचों का लाइव मजा ले सकेंगे। बीसीसीआई ने 19 राज्यों के 36 शहरों में फैन पार्क बनाए हैं, जहां मैच मुफ्त देखे जा सकेंगे। इसका लाभ गाजीपुर के क्रिकेट प्रेमियों को भी मिलेगा। शाम में सबसे पहले इंट्री के ले लिए लोग अभी से मैदान में जुट रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
fanpark - फोटो : अमर उजाला

गाजीपुर के पीरनगर स्थित स्वामी सहजानंद डिग्री कालेज मैदान में शाम को छह बजे से इंट्री शुरू की जाएगी और ये मैच के दौरान उसकी समाप्ति तक चलेगा। आयोजन यूपी में लखनऊ, सहारनपुर, मथुरा के बाद गाजीपुर में होगा। 25 मई को प्रसारण भारत में एक साथ दो जगहों से होगा। दूसरा प्रसारण वारंगल से भी किया जाएगा। 

4 of 6
fanpark - फोटो : अमर उजाला

आईपीएल के स्थानीय को-आर्डिनेटर और रणजी खिलाड़ी अमित ने पत्रकार वार्ता कर बताया कि जिन शहरों में मैचों का आयोजन नहीं हो रहा है वहां के लोगों को विशेष चयनित खुले क्षेत्र में मैचों का प्रसारण करके स्टेडियम जैसा माहौल दिया जाता है। इस बार मैचों के लिए 363 गुणे 18 की विशाल स्क्रीन लगाई गई है।
 
विज्ञापन

5 of 6
fanpark - फोटो : अमर उजाला

सुरक्षा, मनोरंजन और सीसीटीवी की कवरेज भी रहेगी। जीडीसीए अध्यक्ष संजीव सिंह ने बताया कि इस अवसर पर यूपीसीए के कोषाध्यक्ष रियासत अली के भी आने की सूचना है। सभी ने बीसीसीआई अध्यक्ष विनोद राय और आईपीएल चेयरमैन राजीव शुक्ला को धन्यवाद भी दिया। सेमीफाइनल के लिए गाजीपुर को आईपीएल फैन पार्क के लिए चुना गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
fanpark - फोटो : twitter
इस मौके पर गाजीपुर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव सिंह बंटी, सचिव मसीहुद्दीन, कोषाध्यक्ष विनय सिंह, शाश्वत सिंह, फहीम, अगम, लिटिल, अंकित, इमदाद हुसैन चांद, अभिनव, संजय राय, अरविंद शर्मा,राहुल, अश्विनी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें