अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पूर्वांचल में बड़ी उत्साह के साथ लोगों ने योग किया। इस दौरान मऊ, आजमगढ़, बलिया, भदोही, मिर्जापुर, गाजीपुर सहित कई जिलों में योग दिवस का आयोजिन किया गया। जहां हजारों लोगों ने एक साथ योग किया।
विज्ञापन
2 of 9
आजमगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर डीएम एनपी सिंह की अध्यक्षता में नगर के सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में योग दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में लोगों ने इसमें प्रतिभाग किया। वहीं नगर के कुंवर सिंह उद्यान में योग गुरु देवविजय यादव द्वारा लोगों को योग की बारीकियों से अवगत कराया गया। पुलिस लाइन में भी आयोजन किया।
विज्ञापन
3 of 9
बलिया में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले भर में विभिन्न संगठनों द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को योग से होने वाले फायदों के बारे में भी जानकारी दी गई।
4 of 9
भदोही में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार को जिले भर में एक साथ योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें जिला प्रशासन के आला हाकिमों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक ने शिरकत की। निर्धारित प्रोटोकॉल के मुताबिक कार्यक्रम संपन्न कराया गया। योग दिवस के कार्यक्रम जिले में एक दर्जन से अधिक स्थानों पर आयोजित किए गए।
विज्ञापन
5 of 9
चंदौली में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पूरे जिले में शिविर आयोजित किया गया। इसमें हजारों लोगों ने एक साथ योगाभ्यास किया। महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में सूबे के मंत्री जय प्रकाश निषाद ने अधिकारियों संग योगाभ्यास किया।
विज्ञापन
6 of 9
गाजीपुर में शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर के नेहरू स्टेडियम सहित विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस बीच सैकड़ों की संख्या में अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों ने कार्यक्रम में शामिल होकर योगाभ्यास किया। नंदगंज स्थित शहीद स्मारक इंटर कालेज परिसर में विश्व योग दिवस के अवसर पर योगाचार्य माधवकृष्ण ने योग से लाभ और स्वस्थ रहने की बात बताई। विश्व योग दिवस पर भाजपा की ओर से जिले के सभी सात विधान सभाओं में योग क्रिया का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके अलावा कई अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में योग दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
7 of 9
जौनपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार को टीडी कालेज, पूविवि परिसर सहित पूरे जिले भर में योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों को योगासन के जरिये शरीर को निरोग रखने के गुर बताएं गए। सात बजे से नौ बजे तक चले योग शिविरों में लोगों ने पसीना बहाया। टीडी कालेज में राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव, डीएम, एसपी, सीडीओ सहित अधिकारियों ने भी योग किया।
8 of 9
मिर्जापुर और मऊ में विश्व योग दिवस पर पूरे जनपद में सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थानों में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नगर के जीआईसी में डीएम, एसपी समेत अधिकारियों की मौजूदगी में लोगों ने योग किया।
सोनभद्र में अंतर्राष्ट्रीय पांचवें योग दिवस पर शुक्रवार को जिले भर में एक साथ योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें जिला प्रशासन के आला हाकिमों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक ने शिरकत की। निर्धारित प्रोटोकॉल के मुताबिक कार्यक्रम संपन्न कराया गया। विशिष्ट स्टेडियम तियरा में जिले की प्रभारी मंत्री अर्चना पांडेय ने भी योग किया। उन्होंने उपस्थित लोगों को योग के महत्व के बारे में जानकारी दी।