भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश की राजधानी ढ़ाका में आयोजित इंडिपेंडेंस कप क्रिकेट टी-20 सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया है। प्रतियोगिता में भारतीय खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश में अपना परचम लहराया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
विज्ञापन
2 of 4
team
- फोटो : अमर उजाला
22 से 24 अप्रैल तक आयोजित इंडिपेंडेंस कप क्रिकेट टी-20 सीरीज में बनारस के गेंदबाज गोपाल यादव और चंदौली के विकेट कीपर वसीम अहमद ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। शुक्रवार को टीम के खिलाड़ियों के बनारस लौटने पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
3 of 4
team
- फोटो : अमर उजाला
गोपाल और वसीम ने बताया कि भारतीय टीम ने पहले और दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश को हराया और तीसरे मैच में बांग्लादेश ने भारत को मात दी थी। बांग्लादेश की आजादी के उपलक्ष्य में टी-20 की सीरीज का आयोजन किया गया था।
भारतीय दिव्यांग टीम के अभय सिंह को सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बेस्ट बैट्समैन का खिताब दिया गया। गोपाल यादव चौबेपुर के पलकाहा गांव के रहने वाले हैं और वसीम अहमद चंदौली जिले के दुलहीपुर गांव के रहने वाले है। वसीम काशी विद्यापीठ के छात्र भी हैं। विद्यापीठ के शिक्षक प्रो. श्रद्धानंद और प्रो. अपर्णा ने खुशी जताई है।