फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...और ससुराल वालों ने ही बहू की प्रेमी से कराई शादी, पति रहा मौजूद

Thu, 19 Apr 2018 03:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
marriage
बनारस में एक अलग तरीके का मामला सामने आया है। यहां पर एक विवाहिता ने ससुराल वालों ने मिशाल पेश की। ससुरालीजनों ने अपनी बहू की उसके प्रेमी से शादी कराई। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 5
marriage
बनारस में चौबेपुर क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता का प्रेम-प्रसंग हो गया। पति सहित ससुराल के लोगों ने विवाहिता को समझाया लेकिन वो किसी की सुनने को तैयार नहीं हुई। आखिरकार विवाहिता के ससुराल वाले उसकी जिद के आगे झुके। बुधवार को विवाहिता के पति, सास-ससुर और बड़े भाई की मौजूदगी में उसका दोबारा विवाह हुआ। 

 
विज्ञापन

3 of 5
डेमो - फोटो : डेंमो
चोलापुर क्षेत्र के एक गांव की युवती का विवाह जुलाई 2016 में चौबेपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुआ था। शादी के समय युवती ने अपने पति को देखते ही नापसंद कर दिया था। परिजनों के दबाव के आगे लेकिन उसे विवाह करना पड़ा। विवाह के बाद भी वो ज्यादातर अपने मायके में ही रही। इसी बीच पति के फुफेरे भाई से उसकी नजदीकियां बढ़ीं और दोनों ने एक-दूसरे के साथ जिंदगी गुजारने की ठान ली। 

 

4 of 5
marriage
विवाहिता ने अपने ससुराल के लोगों को बताया कि वह पति के फुफेरे भाई के साथ शादी कर आगे का जीवन जीना चाहती है। पति और ससुराल वाले पहले तो विवाहिता की सुनने को तैयार नहीं थे लेकिन उसकी जिद देख सभी को झुकना पड़ा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ase - फोटो : Getty Images
ससुराल वालों ने विवाहिता के दूसरे विवाह के बारे में उसके मायके वालों से बात की तो सभी ने विरोध किया। आखिरकार बुधवार को विवाहिता का बड़ा भाई उसके ससुराल पहुंचा। विवाहिता का दोबारा विवाह कर उसे चौबेपुर क्षेत्र के एक गांव स्थित उसकी नई ससुराल के लिए विदा कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें