फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी बीएचयू के छात्रों ने बनाई ऐसी कार जो दुर्गम पहाड़ों, बर्फ, और रेत पर भी भरेगी फर्राटा

Fri, 24 Mar 2017 08:01 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
inferno - फोटो : अमर उजाला
आईआईटी बीएचयू के छात्रों ने एक ऐसी स्पोर्ट्स कार बनाई है जो दुर्गम पहाड़ों पर, रेत पर, यहां तक कि बर्फ पर भी आसानी से चल सकती है। इस कार का प्रदर्शन निदेशक प्रो. राजीव संगल की मौजूदगी में मेकैनिकल इंजीनियरिंग विभाग के ग्राउंड पर किया गया।  आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें....
विज्ञापन

2 of 6
inferno - फोटो : अमर उजाला
इंफर्नो नाम की ये कार सीढ़ियों पर भी फर्राटा मारने के अलावा दुर्गम रास्ते, जैसे कि दलदली क्षेत्र में भी पूरी क्षमता और रफ्तार से चल सकती है। निदेशक प्रो. राजीव संगल की मौजूदगी में मेकैनिकल इंजीनियरिंग विभाग के ग्राउंड पर इस कार का प्रदर्शन छात्रों ने किया। 
विज्ञापन

3 of 6
inferno - फोटो : अमर उजाला
आईआईटी बीएचयू के मेकैनिकल इंजीनियरिंग विभाग के 24 छात्रों की टीम ने इसे तैयार किया है। 14 से 21 फरवरी तक इंदौर में साई इंडिया (सोसाइटी ऑफ ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग) द्वारा आयोजित कार रेसिंग प्रतियोगिता में इंफर्नो ने वर्चुअल राउंड में पहला स्थान हासिल किया। 

4 of 6
inferno - फोटो : अमर उजाला
वहीं ओवर ऑल प्रतियोगिता में इंफर्नो ने टॉप टेन में अपनी जगह बनाई है। डॉ. रश्मि रेखा साहू के निर्देशन में बनाई गई 305 सीसी इंजन की ये कार 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।
विज्ञापन

5 of 6
inferno - फोटो : अमर उजाला
 इंफर्नो टीम के कैप्टन यश मित्तल और उप कप्तान निशांत राजेश ने बताया कि इसका इस्तेमाल दुर्गम स्थानों पर सेना द्वारा किया जा सकता है। कृषि क्षेत्र में भी इसका इस्तेमाल हो सकता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
inferno - फोटो : अमर उजाला
टीम में ये हैं शामिल 
यश मित्तल (कप्तान), निशांत राजेश (उप कप्तान), कुणाल कुंडू (ड्राइवर), रितेश गुप्ता, केतन श्रीवास्तव, गौरव उपाध्याय, श्रीनिवास, सौरभ, आकाश, राहुल सिंह, अपूर्व तिवारी, पारस त्रिवेदी, वेदांत कुमार, नमन राय, सत्यम श्रीवास्तव, पृथ्वी पांडेय, सचिन, गौरहरी पुजारी, सिद्धांत शुक्ला, लोकेश, आदित्य, विजेथ उदुपा, अयन मूत्रेजा और सौरव मजूमदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें