फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM के संसदीय क्षेत्र में शराबबंदी मुद्दा और गरमाया, तीसरे दिन भी जोरदार प्रदर्शन

Fri, 24 Mar 2017 05:41 PM IST
amarujala.com, presented by शैलेश कुमार शुक्ल
विज्ञापन
1 of 6
anti liquor campaign in varanasi - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में गुजरात की तर्ज पर शराबबंदी की मांग को लेकर लगातार तीसरे दिन भी जोरदार धरना-प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को वाराणसी के ग्रामीण क्षेत्रों लठिया और राजातालाब में महिलाओं ने शराब की दूकानों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

2 of 6
anti liquor campaign in varanasi - फोटो : अमर उजाला
बड़ी संख्या में महिलाओं को देखकर देसी शराब की दुकान के सेल्समैन भाग खड़े हुए। वहीं महिलाओं के प्रदर्शन को देखते हुए नाथूपुर और पहाड़ी की दूकानें आज भी नहीं खुली। इससे पहले शराब की बिक्री रोकने की मांग को लेकर लगातार गुरुवार को भी बड़ी संख्या में महिलाएं सड़क पर उतर आईं।
विज्ञापन

3 of 6
anti liquor campaign in varanasi - फोटो : अमर उजाला
शराब की दूकाने बंद कराने की उनकी मांग शहरी क्षेत्र से गांवों तक पहुंच गई। सुबह से शाम तक हंगामा चलता रहा। ककरमत्ता और लहरतारा में सड़क जाम करने के साथ ही महिलाओं ने चांदपुर, सिगरा के शिवपुरवा, लोहता के मुड़ैला व चुरामनपुर और रोहनिया के कादीपुर में शराब की दूकानें बंद करा दीं।

4 of 6
anti liquor campaign in varanasi - फोटो : अमर उजाला
नाराज भीड़ ने सेल्समैनों की पिटाई की और बोतलें फोड़ दीं। हाथ में झाड़ू और डंडे लेकर निकली महिलाओं ने कहा कि शराब हमारे घरों को बरबाद कर रही है, उजाड़ रही है। हम किसी कीमत पर दूकानें नहीं खुलने देंगे। आरोप है कि कादीपुर की दूकान से 18 हजार रुपये और आठ पेटी शराब प्रदर्शन में शामिल लोगों ने लूट लिए।
विज्ञापन

5 of 6
anti liquor campaign in varanasi - फोटो : अमर उजाला
मंडुवाडीह-लहरतारा मार्ग पर शिवदासपुर स्थित शराब की दूकान पर महिलाएं सुबह करीब साढ़े सात बजे ही जा धमकीं। मौजूद सेल्समैन को जमकर पीटा, सैकड़ों पाउच पानी सड़क पर फेंक कर दूकान बंद कराईं और सड़क जाम कर दी। महिलाओं का आरोप था कि पुलिस की शह पर रात भर शराब बिकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
anti liquor campaign in varanasi - फोटो : अमर उजाला
लगभग दो घंटे से ज्यादा समय तक जाम और प्रदर्शन के बाद किसी तरह पुलिस ने महिलाओं को समझाया कि उच्चाधिकारियों से बात कर समाधान निकाला जाएगा। तब जाकर जाम समाप्त हुआ। चार बजे महिलाओं ने सिगरा के शिवपुरवा स्थित देशी शराब की दूकान पर धावा बोला और उसे बंद कराकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें