वाराणसी में मोबाइल पर रिजल्ट देखते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला।
वहीं वाराणसी जिले में सेंट जोसेफ कान्वेंट स्कूल शिवपुर के छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी। दसवीं में जहां तनिष्का गुप्ता ने 600 में 592 (98.67 प्रतिशत) अंक प्राप्त किए, वहीं 12वीं में इसी विद्यालय से विज्ञान वर्ग के छात्र दिपेश कुमार सिंह ने 500 में 496 (98.80 प्रतिशत) अंक के साथ सफलता अर्जित की। रिजल्ट जारी होने के बाद विद्यालय की प्रधानाचार्य के साथ ही शिक्षकों ने बधाई दी और आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।