भदोही का एक युवक वेलेंटाइन डे के मौके पर बनारस स्थित अपने ससुराल इस आस में पहुंचा कि वह पत्नी से प्यार का इजहार कर सके। मगर उसकी पत्नी ने उसे हवालात भिजवा दिया। गुरुवार को दोनों पक्षों के हस्तक्षेप और घंटों हुई पंचायत के बाद मामला सुलझा तो पति हवालात से बाहर निकला। आगे की स्लाइड्स में जानें..
विज्ञापन
2 of 4
marriage line
भदोही जिले के गोपीगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी किराना व्यापारी की शादी फूलपुर क्षेत्र के एक गांव में हुई है। व्यापारी की पत्नी वाराणसी के बड़ागांव क्षेत्र में किराये के मकान में रहकर पढ़ाई करती है।
विज्ञापन
3 of 4
यूपी 100
- फोटो : amar ujala
बताया जाता है कि 14 फरवरी को शादी की सालगिरह होने के कारण व्यापारी बुधवार को अपनी पत्नी से मिलने आया। पत्नी ने अचानक पति को सामने देखा तो ना जाने किस बात पर वह गुस्सा गई और कहासुनी के बाद सौ नंबर पर फोन कर दी।
व्यापारी को पुलिस बड़ागांव थाने ले आई। गुरुवार को दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंचे और पंचायत के बाद समझौता हुआ तो व्यापारी हवालात से बाहर निकला। पत्नी क्यों गुस्साई और मामला थाने तक क्यों पहुंचा, इसे लेकर राज बरकरार रहा।