फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोते हुए पति को जगाया तो आया इतना गुस्सा, पत्नी को सुला दिया मौत की नींद

Sat, 17 Nov 2018 11:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
1 of 6
हत्यारोपी पति एखलाक अहमद - फोटो : अमर उजाला
अभी तक आपने हत्या के पीछे कई वजहें देखी होंगी। शायद आपको इस बात पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल होगा कि पति ने नींद से जगाने की वजह से पत्नी को मार डाला। मामला यूपी के मऊ जिले का है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन

2 of 6
डेमो - फोटो : डेमो
कोपागंज थाना क्षेत्र के बशारतपुर में महिला की संदिग्ध हाल में मौत हो गई थी। महिला के पति का कहना था कि लूम के पट्टे में फंसने से मौत हुई है। वहीं महिला के पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला कसने से मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

3 of 6
UP Police
कोपागंज के बशारतपुर में 10 नवंबर को 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत का खुलासा गुरुवार को पुलिस ने कर दिया। वारदात में पति ने ही नायलॉन की रस्सी से गला कस कर पत्नी की हत्या की थी। पत्नी का कुसूर इतना था कि उसने पति को गहरी नींद से जगा दिया था। पुलिस ने हत्यारोपी एखलाक अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार की सुबह क्षेत्राधिकारी घोसी नंदलाल ने मामले का खुलासा किया।

4 of 6
husband murdered wife
बताते चले कि कोपागंज थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी कुर्थीजाफरपुर के नई बस्ती पारा निवासी मुहम्मद नोमान अपनी पुत्री नशरतजहां की शादी वर्ष 2005 में बसारतपुर के एखलाख अहमद से किया था। नुसरत 10 नवंबर  की अलसुबह लूम चला रही थी कि अचानक संदिग्ध परिस्थियों में उसकी मौत हो गई थी। जबकि महिला के ससुर, पति का कहना था कि लूम के पट्टे में फंसने से मौत हो गई।
विज्ञापन

5 of 6
deadbody
वहीं महिला के पिता और अन्य परिजनों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हो गया है कि उसकी हत्या गला कसने से हुई है। पुलिस ने आरोपी पति एखलाक अहमद पुत्र अताउल्लाह को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सच्चाई बयां कर दी। बताया कि गहरी नींद से असमय जगाने को लेकर उसका पत्नी से झगड़ा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
UP Police
इसके बाद वह गुस्से में आकर नायलॉन की रस्सी से उसका गला कस कर मार डाला। इस संबंध में सीओ नंदलाल ने बताया कि पत्नी हत्या करने के आरोप में आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें