वाराणसी के सिगरा क्षेत्र में बीती रात 11 मंजिला अन्नपूर्णा ग्रैंडयोर अपार्टमेंट के चौथे मंजिल पर लगी आग का खौफनाक मंजर देख लोग दहल गए थे। आग की लपटों में घिरे लोग जान बचाने को चीख रहे थे। लपटों के साथ जिंदगी बचाने की जिद्दोजहद करते रहे। हर तरफ धुआं और उठती लपटों के बीच लोगों के चीखने चिल्लाने का क्रम रात 8 बजे से शुरू हुआ तो रात साढ़े 11 बजे तक जारी रहा।
चौथी मंजिल पर लगी आग को बुझाने में अपार्टमेंट में बनी पानी की टंकियां सूख गईं। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी पानी ढोने में लगी रहीं। हाईड्रोलिक क्रेन के जरिए दमकल कर्मियों की ओर से लगातार पानी की बौछार मारकर आग को काबू करने का प्रयास किया जाता रहा, लेकिन 401 नंबर फ्लैट के अंदर लगी आग रह-रहकर विकराल रूप लेती गई। छोटे-छोटे बच्चों और बुजुर्गों को लेकर छत पर फंसे लोग इस कदर सहमे और डरे हुए थे कि नीचे सुरक्षित स्थान पर आने के बाद ईश्वर का शुक्रिया अदा किया। नीचे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 9
अन्नपूर्णा ग्रैंडयोर बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
हर तरफ अफरातफरी के बीच लोगों की उठती चीत्कारों से अपार्टमेंट परिसर गूंजता रहा। धुआं, आग और पानी की बौछार के अलावा राहत बचाव के लिए लोग भागते दौड़ते रहे। बिल्डिंग से सुरक्षित स्थान पर पहुंचने वाले लोगों की यही ईश्वर से प्रार्थना रही कि मेरे बच्चों की रक्षा करना।
विज्ञापन
3 of 9
अन्नपूर्णा ग्रैंडयोर अपार्टमेंट के चौथे मंजिल पर लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
आठवीं मंजिल के 801 फ्लैट में रहने वाले संजय कुमार सिंह ने बताया कि आग से बचाव के लिए अग्निशमन यंत्र का उपयोग किया गया, लेकिन वह तुरंत खत्म हो गया। लोगों को 10वीं मंजिल की छत पर पहुंचाया गया। छत के दरवाजे में ताला बंद किया गया था, जिसे दमकल कर्मियों ने तोड़ा और लोगों को सुरक्षित पहुंचाया।
4 of 9
अन्नपूर्णा ग्रैंडयोर अपार्टमेंट के चौथे मंजिल पर लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
चौथी मंजिल पर राकेश गुप्ता के फ्लैट सहित उस मंजिल के सभी फ्लैट में आग लग गई। राकेश गुप्ता के फ्लैट के अंदर कुछ भी नहीं बचा। सभी लोग बस यहीं कह रहे थे कि भगवान का शुक्र है कि आग से कोई नहीं झुलसा।
विज्ञापन
5 of 9
अन्नपूर्णा ग्रैंडयोर अपार्टमेंट के चौथे मंजिल पर लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
पक्के महाल के रहने वाले व्यापारी योगेश सोनेवाला ने बताया कि जैसे मालूम चला कि फ्लैट में आग लगी है तो तुरंत नाना और नानी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए पहुंचा। फायर बिग्रेड की गाडियां, पुलिस फोर्स और एंबुलेंस आने के लिए रास्ता बंद करा दिया गया। हालांकि फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को अपार्टमेंट में पहुंचने के लिए जाम से भी जूझना पड़ा।
विज्ञापन
6 of 9
अन्नपूर्णा ग्रैंडयोर अपार्टमेंट के चौथे मंजिल पर लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
फ्लैट में आग बुझाने के दौरान फायर कर्मी प्रबल कुमार झुलस गया। हाथ में जलते हुए शीशे चटक कर आ धंसे। तुरंत मेडिकल टीम ने फायर कर्मी का उपचार कराया। उधर, अन्य भी फायर कर्मी भी सीढ़ी पर चढ़ने के दौरान पानी में फिसलकर जख्मी हुए।
विज्ञापन
7 of 9
अन्नपूर्णा ग्रैंडयोर अपार्टमेंट के चौथे मंजिल पर लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
घनी आबादी के बीच पॉश अपार्टमेंट होने के चलते पुलिस और जिला प्रशासन से जुड़े अफसरों के फोन घनघनाते रहे। मौके पर सीडीओ अभिषेक गोयल पहुंचे तो डीएम कौशल राज शर्मा पल-पल की अपडेट लेते रहे। वहीं एडीसीपी वरुणा और सिगरा थाने की पुलिस से पुलिस आयुक्त भी घटना के बारे में जानकारी जुटाते रहे।
8 of 9
अन्नपूर्णा ग्रैंडयोर अपार्टमेंट के चौथे मंजिल पर लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
काशी विद्यापीठ के सामने बनी अन्नपूर्णा ग्रैंडयोर बिल्डिंग में बृहस्पतिवार की रात आग लगने की घटना की जांच के लिए जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने जांच कमेटी गठित कर दी है। इसमें वीडीए, पुलिस प्रशासन, फायर, प्रशासनिक अधिकारियों को शामिल किया गया है। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 11 मंजिला बिल्डिंग का निर्माण बिल्डर उमा ढंढानिया, आरती जैन ने कराया था। 44 फ्लैट की इस बिल्डिंग में चौथे फ्लोर के एक फ्लैट में आग लगी थी। टीम को शुक्रवार को मौके पर जाकर निरीक्षण करने का निर्देश भी दिया गया है।
अन्नपूर्णा ग्रैंडयोर अपार्टमेंट के चौथे मंजिल पर लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
अग्नि सुरक्षा की अनदेखी इस कदर थी कि अन्नपूर्णा ग्रैंडयोर में आग के बाद वहां लगे संसाधन पूरी तरह फेल रहे। अगर यहां अग्नि सुरक्षा के संसाधन ठीक होते तो शायद यह घटना इतना विकराल रूप नहीं ले पाती। उधर, इस लापरवाही ने अग्निशमन दल की कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा किए।