फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सुपर 30': बनारस से सामने आया ऋतिक रोशन का 'बिहारी बाबू' वाला पहला लुक

Fri, 09 Feb 2018 01:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
super 30
चर्च‌ित गण‌ितज्ञ आनंद कुमार की बायोपिक फिल्म ‘सुपर 30 की बनारस में शूटिंग बीते मंगलवार को शुरु हई। ऋतिक रोशन इस फिल्म में आनंद कुमार का किरदार निभा रहे हैं। ऋतिक रोशन का पहला लुक जारी हुआ है। जिसमें वह बिहारी बाबू बने नजर आ रहे हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
super 30
ऋतिक रोशन ने आज बनारस में अपनी पहली बायोपिक सुपर 30 की शूटिंग शुरू कर दी है।  ऋतिक का पहला लुक बीते मंगलवार रिलीज हो गया जिसमें उनके बिहारी अवतार को पहचान पाना मुश्किल हो रहा है। फिल्म में वह पहली बार बिहारी किरदार निभा रहे और अपने किरदार में बारीकियों को सही करने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की। उनकी कड़ी मेहनत रंग लाई और उनके पहले लुक ने हर किसी को आश्चर्यचकित कर दिया है।

 
विज्ञापन

3 of 6
super 30
22 जनवरी को सरस्वती पूजा के अवसर पर ऋतिक रोशन  ने फ़िल्म की शुरुआत की थी। ट्विटर पर इसकी घोषणा करते हुए अभिनेता ने लिखा था कि सरस्वती पूजा और बसंत पंचमी के शुभ दिन पर मैं सुपर 30 की मेरी यात्रा की शुरुआत कर रहा हूं। जहां मैं पहली बार एक शिक्षक की भूमिका निभाने जा रहा हूं। सरस्वती देवी हमारे इस प्रयास को आशीर्वाद बरसाये।

 

4 of 6
super 30
बनारस में आज शूट की शुरुआत हो गई है जिसके बाद रितिक रोशन शूट करने के लिए भोपाल और पटना रवाना हो जाएंगे। फिल्म का आखिरी भाग पटना में फिल्माया जाएगा। हालांकि अन्य शहरों के साथ पटना को मुंबई में सेट के रूप में बनाया जाएगा। निर्देशक विकास बहल मुंबई के तीन शहरों को प्रमाणिकता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं क्योंकि फिल्म का प्रमुख भाग सेट पर फिल्माया जाएगा। 

 
विज्ञापन

5 of 6
super 30 - फोटो : अमर उजाला
 ऋतिक रोशन और फिल्म की टीम इन दिनों अक्सर आनंद कुमार से मुलाक़ात कर रही है ताकि उनके बारे में विवरण से जानकारी प्राप्त कर सके। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
super 30 - फोटो : अमर उजाला
विकास बहल द्वारा निर्देशित और साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रस्तुत  ऋतिक रोशन की ‌फिल्म 'सुपर 30'  25 जनवरी 2019 को रिलीज करने की तैयारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें