फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सुपर-30' की शूटिंग के लिए बनारस पहुंचे ऋतिक रोशन, आईआईटी छात्रों को आज देंगे पार्टी

Sat, 23 Jun 2018 05:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
hrithik roshan - फोटो : अमर उजाला
फिल्म सुपर-30 की शूटिंग के सिलसिले में अभिनेता ऋतिक रोशन एक बार फिर से वाराणसी में हैं। शुक्रवार की रात उन्होंने बीएचयू परिसर में शूटिंग की शुरुआत की। आज की शाम वो चर्चित कोचिंग सुपर-30 के 26 आईआईटी-जेईई पास आउट छात्रों को पार्टी देंगे। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
varanasi - फोटो : twitter
ऋतिक रोशन शुक्रवार की दोपहर वाराणसी पहुंचे और बाबतपुर एयरपोर्ट से निकलकर वह सीधे कैंटोमेंट स्थित एक होटल में पहुंचे। प्रशंसकों को जैसे ही सूचना मिली तो वह अपने फेवरेट सुपरस्टार की झलक पाने के लिए होटल भी पहुंचे लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी। 
 
विज्ञापन

3 of 7
super 30 - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि इससे पहले फरवरी माह में ऋतिक रोशन वाराणसी पहुंचे थे। करीब एक सप्ताह के प्रवास के दौरान उन्होंने रामनगर किला सहित कई अन्य जगहों पर सुपर-30 की शूटिंग की थी। उन्होंने इस फिल्म को पोस्टर यहीं से लॉन्च किया था। 

4 of 7
hrithik roshan - फोटो : twitter
शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे ऋतिक रोशन जैसे ही एयरपोर्ट पर पहुंचे तो वहां मौजूद प्रशंसक उन्हें देखकर आश्चर्यचकित रह गए। जींस, लाल टीशर्ट और सफेद टोपी में एयरपोर्ट पर वो सुरक्षा घेरे में ही रहे। एयरपोर्ट से वे काले रंग की लैंड क्रूजर एसयूवी में बैठकर कैंटोमेंट स्थित होटल के लिए निकल गए। प्रशंसकों को जब पता चला तो वह अपने पसंदीदा कलाकार की एक झलक पाने को उमड़ पड़े। 
विज्ञापन

5 of 7
सुपर 30 - फोटो : SOCIAL MEDIA
होटल के बाहर काफी संख्या में दर्शकों की भीड़ घंटों जमी रही, लेकिन ऋतिक अपने कमरे से बाहर ही नहीं निकले।  शनिवार की शाम को वो सुपर-30 के छात्रों के साथ जश्न मनाएंगे। इसमें ओनिर्जित गोस्वामी, सूरज कुमार, यश कुमार और सूर्यकांत दास आदि छात्र शामिल होंगे। 
विज्ञापन

6 of 7
super 30
ऋतिक रोशन ने बातचीत के दौरान बताया कि सुपर-30 की शूटिंग के दौरान, मुझे समझ में आया है कि यह परीक्षा कितनी मुश्किल होती है। सभी छात्र और उनके मेंटर आनंद कुमार को सलाम। यह पार्टी व्यक्तिगत रूप से उन्हें मिलकर बधाई देने का एक छोटा सा तरीका है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
super 30 - फोटो : अमर उजाला

अपनी पहली बायोपिक ‘सुपर 30’ में ऋतिक रोशन अपने नए लुक में नजर आएंगे। ‘सुपर 30’ क्लासेज के जरिए गरीब, कमजोर आय वर्ग की प्रतिभाओं को आईआईटी की तैयारी कराकर सफलता के नए आयाम स्थापित करने वाले बिहार के आनंद कुमार पर बन रही इस बायोपिक में आनंद जैसा दिखने के लिए ऋतिक ने खासी मेहनत की है। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें