फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी कोच ने महिला खिलाड़ी से की शर्मनाक मांग, वायरल ऑडियो से बनारस में सनसनी

Tue, 01 May 2018 02:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
महिला खिलाड़ी से छेड़खानी को लेकर वाराणसी का सिगरा स्टेडियम फिर से सुर्खियों में है। ताजा मामला हॉकी के संविदा कोच से जुड़ा है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऑडियो वायरल हुआ है।16 मिनट के ऑडियो में कोच ने खिलाड़ी से अपनी गलत मंशा जाहिर करते हुए कहा कि ‘तुमसे जो भी कहा करोगी’।  बीते वर्ष दिसंबर माह में भी इसी स्टेडियम के बैडमिंटन कोच ने भी इसी तरह का शर्मनाक कृत्य किया था। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन

2 of 6
इसी तरह और भी आपत्तिजनक बातें कोच महिला खिलाड़ी से कर रहे हैं। हालांकि खिलाड़ी भी उनसे कई बातें कहलवाने की कोशिश कर रही है। ऑडियो वायरल होने के बाद संबंधित कोच ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। 
 
विज्ञापन

3 of 6
रविवार की रात को वायरल हुए ऑडियो में संविदा कोच महिला खिलाड़ी से मोबाइल फोन पर बात कर रहा है। इसमें बातचीत शुरू करते ही वह महिला खिलाड़ी के कुछ दिनों से ग्राउंड पर नहीं आने की वजह पूछ रहे हैं। महिला खिलाड़ी तबीयत खराब होने की बात कहती है।

4 of 6
rape victim
इस पर वह घर पहुंचकर किसी दूसरे नंबर पर फोन कर दवा बताने की बात कहता है। फिर फुसफुसाहट के अंदाज में असली मकसद पर आ जाता है।महिला खिलाड़ी कोच से खुलकर बात करने के लिए कहती है।पर कोच अपनी इज्जत की दुहाई देते हुए उससे सामने मिलकर बात करने को कहता है और इशारे में उससे सेक्सुअल फेवर की मांग करता है।
विज्ञापन

5 of 6
इस दौरान महिला खिलाड़ी यह कहती है कि एक दिन अपनी गाड़ी से घर ले जाते समय कोच ने उसके साथ आपत्तिजनक हरकतें की थीं।  इस पर कोच कहता है कि तुम्हें अच्छा नहीं लगा था तो अब हम ऐसा नहीं करेंगे। अगर तुम्हारी रजामंदी होगी तभी हम कुछ करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हॉकी
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी श्याम सुंदर मिश्रा का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। अभी तक किसी ने भी इस मामले में कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें