फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज की मौत पर नर्सिंग होम में हंगामा, पुलिस से भिड़े परिजन, तस्वीरों में देखें 'तांडव'

Tue, 01 May 2018 02:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
1 of 9
ballia - फोटो : अमर उजाला
यूपी के बलिया स्थित एक निजी नर्सिंग होम में उपचार के दौरान मरीज की मौत हो गई। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने जमकर बवाल काटा। अस्पताल कर्मी इधर उधर भागते रहे। वहां भर्ती अन्य मरीजों के परिजन दहशत में आ गए। सूचना पर पुलिस पहुंची तो परिजन और भड़क उठे। परिवार की महिलाओं और पुरुष सभी नियंत्रण से बाहर थे। हर तरफ तोड़फोड़ का नजारा और गाली गलौज का शोर था। अस्पताल में करीब दो घंटे तक 'तांडव' होने से सड़क पर अफरा तफरी का माहौल रहा। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
 
विज्ञापन

2 of 9
ballia - फोटो : अमर उजाला

बलिया के तिखमपुर स्थित एक निजी नर्सिंग होम में उपचार के दौरान मरीज की मौत पर गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की। डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए घंटों हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस से भी मरीज के घरवाले भिड़ गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि इलाज के नाम पर डॉक्टर ने उनसे रुपए ऐंठे। हालात संभालने के लिए कोतवाली पुलिस संग सीओ, महिला एसओ को भी अस्पताल पहुंचना पड़ा। 

 
विज्ञापन

3 of 9
ballia - फोटो : अमर उजाला
बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के मंगलपुरा गांव निवासी ज्योतिष कुमार तिवारी को परिवार के लोगों ने रविवार को अचानक तबियत खराब होने के बाद तिखमपुर स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया। डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे भर्ती कर लिया। जहां पर हालत नाजुक बताई गई। कुछ देर बाद घरवालों ने कहा कि वे मरीज को बाहर ले जाने के लिए तैयार हैं लेकिन डाक्टर ने मना कर दिया। 
 

4 of 9
ballia - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को और तबीयत और बिगड़ने पर घर वालों ने फिर कहा कि वे मरीज को दूसरे अस्पताल में इलाज के लिए ले जाना चाहते हैं, लेकिन डाक्टर ने फिर आश्वासन दिया कि हालात सुधर जाएगी। लेकिन घरवालों से इलाज का पैसा जमा करवा लिया गया। इस दौरान मरीज को एक इंजेक्शन भी लगाया गया। दोपहर 12 बजे के करीब परिवार वालों से बताया गया कि मरीज की मौत हो चुकी है। 
 
विज्ञापन

5 of 9
ballia - फोटो : अमर उजाला

इससे परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। मौत की खबर सुनते ही मरीज पक्ष के कई लोग अस्पताल पहुंच गए। डाक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी। हंगामे की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची, मामले को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन घरवाले उनसे भी भिड़ गए। मामला बढ़ता देख शहर कोतवाल शशिमौलि पांडेय और सीओ नगर हीतेंद्र कृष्ण अस्पताल पहुंचे। 

 
विज्ञापन

6 of 9
ballia - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान लगभग डेढ़ दो घंटे तक मामला गरम रहा। मरीज के घर की महिलाओं ने भी आक्रोश जताते हुए डाक्टर पर कार्रवाई की मांग की। महिला एसओ संध्या सिंह को भी महिलाओं को शांत कराने के लिए मौके पर बुलाया गया। आखिर सीओ नगर हीतेंद्र कृष्ण की आश्वासन पर लोग शांत हुए। 

 
विज्ञापन

7 of 9
ballia - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। सीओ ने कहा कि अगर आप तहरीर देंगे तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा। सीओ ने बताया कि पीएम रिपोर्ट में कुछ मिलता है तो चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। 

8 of 9
ballia - फोटो : अमर उजाला
इससे परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। मौत की खबर सुनते ही मरीज पक्ष के कई लोग अस्पताल पहुंच गए। डाक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी। 
विज्ञापन

9 of 9
ballia - फोटो : अमर उजाला
इससे परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। मौत की खबर सुनते ही मरीज पक्ष के कई लोग अस्पताल पहुंच गए। डाक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए तोड़फोड़ शुरू कर दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें