वाराणसी में रविवार रात हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारी अभिषेक पांडेय को गोली मारने के मामले में कई सालों पुराना विवाद सामने आ रहा है। गोली मारने वाले मंदिर प्रबंध कमेटी के सचिव अतर सिंह(45) और उसके भाई राजबहादुर सिंह(40) पर मंदिर परिसर में जमीन पर कब्जा करने का आरोप है। उनका यह विवाद संतोषी माता मंदिर के पुराने पुजारी रमाकांत पाठक से चल रहा है। जिनको गोली लगी है वह नए पुजारी हैं, साथ ही हिंदू युवा वाहिनी के महामना मदन मोहन मालवीय मंडल के उपाध्यक्ष भी हैं।
जानकारी के अनुसार, खोजवां-दुर्गाकुंड मार्ग स्थित शक्तिनगर कॉलोनी में संतोषी माता मंदिर का तीस साल पहले रजिस्ट्रेशन हुआ था और उस समय कब्जा किए हुए किराएदारों से मंदिर परिसर को खाली कराया गया। इसमें विश्व हिंदू परिषद के साथ मोहल्ले के लोगों ने और मंदिर ट्रस्ट के सचिव अतर सिंह के परिवार की मुख्य भूमिका रही। हालांकि बाद में यह आरोप लगने लगा कि मंदिर की ढाई बिस्वा जमीन पर अतर सिंह कब्जा कर रहे हैं। देखें अगली स्लाइड्स...।