फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये हैं सरकारी अंग्रेजी स्कूल, पढ़ाई हो रही हिंदी मीडियम किताबों से

Wed, 29 Aug 2018 10:13 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
varanasi - फोटो : amar ujala
स्कूल अंग्रेजी मीडियम के और पढ़ाई हिंदी मीडियम की किताबों से...। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के परिषदीय विद्यालयों का यही हाल है। शैक्षणिक सत्र शुरू हुए पांच महीने हो चुके हैं लेकिन कई विद्यालयों में अब तक विद्यार्थियों को अंग्रेजी माध्यम की किताबें ही नहीं मिली हैं। इस कारण उन्हें हिंदी माध्यम की किताबों से ही पढ़ाया जा रहा है, जबकि सितंबर माह में ही टेस्ट होने वाला है। ऐसे में विद्यार्थी टेस्ट कैसे दे पाएंगे। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 5
varanasi - फोटो : amar ujala
कान्वेंट स्कूल की तर्ज पर जिले में 45 प्राथमिक विद्यालयों में इस सत्र से अंग्रेजी मीडियम से पढ़ाई शुरू कराई गई। इन विद्यालयों को मॉडल स्कूल का दर्जा दिया गया। कक्षा एक से तीन तक की पढ़ाई इन विद्यालयों में अंग्रेजी मीडियम से होनी है लेकिन अधिकांश विद्यालयों में अभी तक अंग्रजी माध्यम की किताबें नहीं पहुंची है। 

 
विज्ञापन

3 of 5
varanasi - फोटो : amar ujala
प्राथमिक विद्यालय शिवपुरवा (अंग्रेजी माध्यम) की प्रधानाध्यापिका का कहना है कि हिंदी मीडियम की किताबों से ही हम बच्चों को पढ़ा रहे हैं। जब तक नई किताबें नहीं मिलती हमारी कोशिश होती है कि ज्यादातर चीजें बच्चों को अंग्रेजी में बताई जाएं। प्राथमिक विद्यालय मंडुवाडीह में अभी शनिवार को किताबें आई हैं, वे भी अभी पूरी नहीं हैं। कक्षा तीन की पांच में से तीन ही किताबें आईं हैं, वहीं कक्षा दो की एक और कक्षा एक की एक। इन किताबों के साथ वर्क बुक भी होती हैं लेकिन वे नहीं मिली है। छात्रों की संख्या के अनुसार किताबें भी कम हैं। यह स्थिति जिले के अधिकांश अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की है, जिससे अध्यापक, विद्यार्थी और अभिभावक सभी परेशान हैं। 

 

4 of 5
varanasi - फोटो : amar ujala
जिला समन्वयक (गुणवत्ता) जेपी गुप्ता का कहना है कि अंग्रेजी माध्यम की किताबें आ गईं हैं। जल्द ही सभी स्कूलों में इसका वितरण कराया दिया जाएगा। अभी पूरी किताबें नहीं आईं हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
varanasi - फोटो : amar ujala
प्राथमिक विद्यालयों में हिंदी मीडियम की कलरव, गिनतारा, हमारा परिवेश जैसी किताबों को ही अंग्रेजी में अनुवाद किया गया है। इनके नाम भी कलरव और गिनतारा ही रखे गए हैं। फिलहाल विज्ञान, रेनबो, संस्कृत की किताबें अभी नहीं आई हैं। सितंबर में होने वाले फर्स्ट टर्म की परीक्षा कैसे होगी इस पर भी संशय है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें