फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारीरिक संबंध बनाने से इंकार करने पर हाइवा चालक ने प्रेमिका को घर सहित जला दिया

Sat, 18 Nov 2017 01:39 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र
विज्ञापन
1 of 6
यूपी की सीमा से लगे मध्यप्रदेश के मोरवा थाना क्षेत्र के गांव से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां एक हाइवा चालक प्रेमिका से संबंध बनाने में नाकाम रहा तो उसने अपनी प्रेमिका को घर सहित जला दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। आगे की स्लाइड्स में देखें...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : demo
प्रेमिका झोपड़ीनुमा घर में रहती थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दमकल बुलाकर आग बुझाई। गंभीर रूप से झुलसी महिला को अस्पताल ले जाया गया। वहां उसकी हालात नाजुक है। उधर, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। 

 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : Desk
मोरवा थाना क्षेत्र के शुक्ला मोड़ पुलिया के पास झोपड़पट्टी में 28 वर्षीय पानकली बैगा रहती है। उसका पति आजीवान कैद की सजा काट रहा है। गुरुवार की शाम साढ़े सात बजे झोपड़ी में एक हाईवा चालक पहुंचा। किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। 

4 of 6

इसी दौरान चालक ने अपनी गाड़ी से डीजल निकाल लाया और पानकली के शरीर पर उड़लकर आग के हवाले कर दिया। झोपड़ी में भी आग लगा दी। घटना को अंजाम देने के बाद चालक हाईवा लेकर फरार हो गया। इधर पानकली की चीख सुनकर आस पड़ोस के लोग दौड़ पड़े। 
विज्ञापन

5 of 6
इसी दौरान किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। फायर बिग्रेड भी बुलाई गई लेकिन तब तक ग्रामीण आग पर काबू पाने में कामयाब रहे। पुलिस ने गंभीर रूप से झुलसी महिला को उपचार के लिए नेहरु शताब्दी चिकित्सालय जयंत में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
UP Police
पुलिस के मुताबिक इस वारदात को बिरकुनिया गांव निवासी सरजू कोल ने अंजाम दिया। पुलिस ने शुरुआती पड़ताल कर कहा है कि महिला द्वारा संबंध बनाने से इंकार करने पर सरजू ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें