पीएम मोदी का स्वागत करते सीएम योगी व राज्यपाल।
- फोटो : अमर उजाला
नए भारत में नारी शक्ति की भूमिका
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। आज महिलाएं शिक्षा, रोजगार, उद्यमिता, विज्ञान और रक्षा जैसे हर क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रही हैं। उनकी सक्रिय भागीदारी देश को नई दिशा और गति प्रदान कर रही है।
सरकार का उद्देश्य महिलाओं को केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि विकास की भागीदार बनाना है। इसके लिए विभिन्न योजनाओं और नीतियों के माध्यम से उन्हें आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से सशक्त किया जा रहा है, ताकि वे आत्मनिर्भर बनकर राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा सकें।