फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती देख ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त मंत्रमुग्ध, किया ट्वीट-अतुल्य भारत

Wed, 24 Feb 2021 12:02 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
गंगा आरती देखते आस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओ फैरेल - फोटो : अमर उजाला
बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी के दौरे पर आए ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओ फैरेल एओ पत्नी संग मंगलवार की शाम दशाश्वमेध घाट पहुंचकर गंगा आरती में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मां गंगा की पूजा-अर्चना की और नौकायन भी किया। महापौर मृदुला जायसवाल ने उच्चायुक्त को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। 

इसके पहले काशी हिंदू विश्वविद्यालय में उच्चायुक्त और कुलपति प्रो. राकेश भटनागर के बीच बातचीत के दौरान ऑस्ट्रेलिया के शैक्षणिक संस्थानों और बीएचयू के बीच शैक्षणिक आदान-प्रदान को लेकर नई साझेदारी पर सहमति बनी। जल्द ही इस समझौता भी होगा।

इसका लाभ दोनों संस्थानों के शिक्षकों, छात्रों को मिलेगा। कमेटी कक्ष में कुलपति समेत अन्य अधिकारियों के साथ बातचीत के बाद उच्चायुक्त ने विज्ञान संस्थान के महामना हाल में छात्रों, शिक्षकों के साथ बैठक कर नई शिक्षा नीति सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

महामना सभागार में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओ फरैल ने कहा कि नई शिक्षा नीति भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महत्वपूर्ण साझेदारियों को और विकसित करने का बेहतरीन अवसर है। शिक्षा के क्षेत्र में नीतिगत सुधारात्मक परिवर्तन के लिए किये जा रहे भारत सरकार के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन

2 of 6
दशाश्वमेध घाट पर आस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओ फैरेल - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष स्कॉट मॉरिसन ने इस बात को रेखांकित किया है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के संबंध पारस्परिक समझ, विश्वास, साझा हितों, लोकतांत्रिक मूल्यों व विधि सम्मत शासन के सिद्धांतों पर आधारित हैं।
इस दौरान कुलपति प्रो. राकेश भटनागर ने कहा कि बीएचयू और ऑस्ट्रेलियाई संस्थानों के बीच सहयोग की कई परियोजनाएं चल रही हैं। उम्मीद जताई की ऑस्ट्रेलिया और भारत के संस्थानों के बीच और नई साझेदारी होगी।

कार्यक्रम में आईएमएस बीएचयू निदेशक प्रो. बीआर मित्तल, विज्ञान संस्थान निदेशक प्रो. एके त्रिपाठी, संकाय प्रमुख प्रो. मल्लिकार्जुन जोशी, प्रो. एएस रघुवंशी, कुलसचिव डॉ. नीरज त्रिपाठी, अंतरराष्ट्रीय केंद्र समन्वयक प्रो. एचपी माथुर आदि लोग मौजूद रहे।  
विज्ञापन

3 of 6
दशाश्वमेध घाट पर आस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओ फैरेल - फोटो : अमर उजाला
उच्चायुक्त ने की टीकाकारण अभियान की सराहना 
उच्चायुक्त ने कोविड 19 महामारी से निपटने एवं टीकाकरण अभियान के लिए भारत सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस महामारी से उबरने की दिशा में भारत इस क्षेत्र में अनुकरणीय नेतृत्व दे रहा है।

4 of 6
बीएचयू के कुलपति संग आस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त - फोटो : अमर उजाला
उच्चायुक्त ने गंगा निर्मलीकरण के प्रयास को सराहा
ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त ने तुलसी घाट पहुंचकर गंगा निर्मलीकरण की जानकारी ली। यहां संकटमोचन फाउंडेशन की ओर से स्वच्छ गंगा रिसर्च लैब में पहुंचकर गंगा निर्मलीकरण पर हो रहे शोध और अन्य प्रयासों को सराहा। इस दौरान संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो विश्वंभर नाथ मिश्र और आईएमएस बीएचयू के प्रोफेसर विजय नाथ मिश्र से बातचीत कर गंगा पर होने वाले शोध में हर संभव मदद जारी रखने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन

5 of 6
बीएचयू के कुलपति संग आस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त - फोटो : अमर उजाला
अशोक स्तंभ को देख अभिभूत हुए उच्चायुक्त 
तथागत भगवान बुद्ध के प्रथम धर्म उपदेश स्थली पर ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त ने धमेख स्तूप की परिक्रमा की। इस दौरान संग्रहालय में अशोक स्तंभ को देख अभिभूत हुए। पुरातात्विक खंडहर परिसर में स्थित पंचायतन टेंपल, प्राचीन मूलगंध कुटी बिहार, अशोक स्तंभ के अवशेष को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सारनाथ पहुंचे आस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त - फोटो : अमर उजाला
अधीक्षक पुरातत्वविद डा. नीरज सिन्हा ने मंदिर और संग्रहालय के बारे में जानकारी उच्चायुक्त को दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें