फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gyanvapi Survey: तहखाने में धार्मिक चिन्ह... सर्वे में मिले साक्ष्यों को लेकर सबके अपने दावे, कोर्ट में रिपोर्ट बताएगी हकीकत

Mon, 16 May 2022 04:54 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
ज्ञानवापी के 50 फीसदी हिस्से का सर्वे पूरा - फोटो : अमर उजाला
अदालत के आदेश के बाद ज्ञानवापी परिसर में शुरू हुई कमीशन की कार्रवाई के दौरान तीन दिन में टीम ने पूरी पड़ताल की और तहखाने के अंदर की बनावट, धार्मिक चिन्ह, दीवारों की कलाकृति और खंभों की फोटो व वीडियोग्राफी भी करवाई। सोमवार को तीसरे और अंतिम दिन की कार्रवाई  पूरी होने के बाद कुछ लोगों ने साक्ष्यों को लेकर अपने अपने दावे भी किए।

मगर, टीम को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि सर्वे से जुड़ी कोई भी जानकारी बाहर नहीं आनी चाहिए। ऐसे में सर्वे टीम के किसी भी सदस्य ने कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। अब कमीशन की कार्रवाई पूरी होने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत होने वाली रिपोर्ट की हकीकत बयां करेगी। सूत्रों के अनुसार एक तहखाने में मगरमच्छ का शिल्प, कमल व स्वास्तिक की आकृति, देख सभी दंग रह गए। तहखाने में मंदिर शिखर का अवशेष भरा होने के कारण सर्वे में दिक्कत भी आई।
विज्ञापन

2 of 7
मैदागिन-गोदौलिया मार्ग पर पुलिस का पहरा - फोटो : अमर उजाला
टीम में शामिल कुछ लोगों ने दावा किया कि ज्ञानवापी की दीवारों और पत्थरों पर कई चिह्न मौजूद हैं।  दीवारों पर अंकित आकृतियों की स्थापत्य शैली को रिकॉर्ड में लिया गया। चप्पे-चप्पे की वीडियोग्राफी करवाई गई, लेकिन अंदर क्या मिला है? इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

3 of 7
ज्ञानवापी मस्जिद - फोटो : अमर उजाला
दावा है कि तहखाने के चारों कमरों में धार्मिक परंपरा से जुड़ी वस्तुएं मिली हैं। पत्थरों पर बनी आकृति को लेकर भी अपने दावे किए जा रहे हैं। स्थापत्य कला के अद्भुत नमूनों के साथ उस वक्त के कारीगरों की उच्च दर्जे की कलाकारी की भी लोग चर्चा करते रहे।   

4 of 7
गोदौलिया-मैदागिन मार्ग आज भी बंद - फोटो : अमर उजाला
ज्ञानवापी परिसर में सर्वे शुरू होने के साथ ही अफवाहों का बाजार भी गर्माता रहा। शनिवार सुबह मुस्लिम पक्ष की ओर से तहखाने की चाबी नहीं देने की बात आई थी, लेकिन पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने इसे सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों की मौजूदगी में पूरे सद्भाव से सर्वे किया गया है। 
विज्ञापन

5 of 7
 ज्ञानवापी परिसर के बाहर तैनात पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला
ज्ञानवापी के सालों से बंद तहखानों में सर्वे करना था, इसलिए टीम बैटरी लाइट लेकर गई थी। इसके अलावा, ताला तोड़ने वाले, सफाईकर्मियों और वन विभाग की टीम भी मौके पर मौजूद रही। परिसर की वीडियोग्राफी के लिए विशेष कैमरा और लाइट की व्यवस्था की गई।

 
विज्ञापन

6 of 7
सर्वे के बाद नमाज पढ़ने के लिए जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
अदालत ने कमीशन की कार्रवाई की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए 17 मई की तिथि निर्धारित की है। आज सर्वे के बाद आगे की रणनीति पर मंथन किया जाएगा। कारण, अगर कमीशन की कार्रवाई पूरी हो जाएगी तो 17 मई को विशेष अधिवक्ता आयुक्त विशाल सिंह, अधिवक्ता आयुक्त अजय कुमार मिश्र और सहायक अधिवक्ता आयुक्त अजय प्रताप सिंह संयुक्त रिपोर्ट न्यायालय को सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ज्ञानवापी सर्वे - फोटो : self
यदि टीम को लगता है कि कमीशन के लिए और समय की आवश्यकता है तो वह न्यायालय से अगली तिथि पर रिपोर्ट पेश करने की अनुमति भी मांग सकती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें