फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Photos: कानपुर हिंसा के बाद पहली जुमे की नमाज, वाराणसी में हाई अलर्ट, ड्रोन से हुई छतों की निगरानी

Fri, 10 Jun 2022 12:15 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 11
वाराणसी में हाई अलर्ट, पुलिस कर रही ड्रोन से निगरानी - फोटो : अमर उजाला
कानपुर हिंसा और वाराणसी में ज्ञानवापी प्रकरण को लेकर हाई-अलर्ट है। तीन जून को कानपुर में हुए उपद्रव के बाद से आज पहली जुमे की नमाज है, जिसे लेकर कड़ी निगरानी और अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है। तमाम धार्मिक स्थलों पर सुबह से ही फोर्स की तैनाती की गई है। संवेदनशील इलाकों में पुलिस ड्रोन से निगरानी कर रही है। छतों पर पत्थर या ऐसी किसी भी चीज की आशंका पर पुलिस उक्त घर में पहुंचकर जांच कर रही है।

सर्वे के दौरान ज्ञानवापी मस्जिद में मिले शिवलिंग और मस्जिद का वजूखाना सील किए जाने के बाद चौथे जुमे की नमाज मस्जिद में होनी है। खुफिया इनपुट के आधार पर अतिसंवेदनशील और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की टीमें भ्रमण कर रही हैं।
मैदागिन-गोदौलिया मार्ग आज बंद है। काशी विश्वनाथ धाम क्षेत्र से सटे दालमंडी, नई सड़क और बेनिया में सभी दुकानें बंद हैं। ज्ञानवापी परिसर (गेट नंबर चार) और आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। अफवाहों को लेकर पुलिस और प्रशासन ही नहीं बल्कि लोकल इंटेलिजेंस यूनिट भी अलर्ट है।
विज्ञापन

2 of 11
पुलिस कर रही ड्रोन से निगरानी - फोटो : सोशल मीडिया।
पुलिस आयुक्त ए. सतीश गणेश के अनुसार जुमे की नमाज को लेकर ड्रोन कैमरे से निगरानी की जा रही है। कानून से खिलवाड़ करने वालों पर सख्ती बरती जाएगी। सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं और किसी भी तरह की समस्या नहीं होनी चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 11
पुलिस कर रही ड्रोन से निगरानी - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के मिश्रित आबादी वाले इलाकों में जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती के साथ ही हर छोटी-बड़ी सूचनाओं और घटनाओं पर पैनी नजर रखी जा रही है। किसी तरह की अफवाह फैलाने पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश है। 

4 of 11
पुलिस कर रही ड्रोन से निगरानी - फोटो : सोशल मीडिया।
पुलिस आयुक्त ए. सतीश गणेश के अनुसार डीसीपी काशी और वरुणा जोन सहित सभी एसीपी को निर्देशित किया गया है कि वह खुद पुलिस टीमों के संग पैदल गश्त या फिर वाहनों से भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्तियों या संगठनों की निगरानी करें। 
विज्ञापन

5 of 11
अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था सुभाष चंद्र दुबे ने फ्लैग मार्च किया - फोटो : अमर उजाला
मुस्लिम बाहुल्य इलाकों जैसे, मदनपुरा, रेवड़ी तालाब, बजरडीहा, जैतपुरा, आदमपुर, सरैया, लाट भैरव, पुराना पुल, हनुमान फाटक, नक्खीघाट इलाकों में पुलिस की टीमें फ्लैग मार्च कर लोगों को शांति और सौहार्द से रहने की अपील की।
विज्ञापन

6 of 11
ज्ञानवापी परिसर के बाहर सुरक्षा - फोटो : अमर उजाला
ज्ञानवापी परिसर में चल रहे मामलों के बीच मुस्लिम समाज के जिम्मेदार लोगों ने आम जनता के साथ ही युवाओं से भी संयम और सतर्कता बरतने की अपील की है। जमीयत के नाम पर फैलाई जा रही अफवाहों का भी खंडन करते हुए इसे सिरे से खारिज किया है।
विज्ञापन

7 of 11
पुलिस कर रही ड्रोन से निगरानी - फोटो : अमर उजाला
वहीं अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी ने जुमे की नमाज के लिए सीमित संख्या में ही लोगों से आने की अपील की है। ज्ञानवापी मस्जिद का वजूखाना सील किए जाने के बाद आज चौथा जुमा यानी शुक्रवार है।

8 of 11
दालमंडी में बंद दुकानें - फोटो : अमर उजाला
 वाराणसी में आज दालमंडी, नई सड़क और बेनिया में सभी दुकानें बंद हैं।

9 of 11
नई सड़क में बंद दुकानें - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में आज दालमंडी, नई सड़क और बेनिया में सभी दुकानें बंद हैं। पुलिस टीम चक्रमण कर रही है। 

10 of 11
धरहरा मस्जिद के बाहर तैनात फोर्स - फोटो : अमर उजाला
बजरडीहा के धरहरा मस्जिद के बाहर फोर्स तैनात। सुरक्षा के लिहाज से बजरडीहा में छह स्थानों पर पीएसी और पुलिस के जवान तैनात हैं।  रेवड़ी तालाब और शिवाला में भी पीएसी और पुलिस के जवानों की तैनाती है। लंका और चितईपुर थानेदार को भी लगाया गया है।
विज्ञापन

11 of 11
तंग गलियों में फ़ोर्स के साथ गश्त करते पुलिस कमिश्नर ए. सतीश गणेश - फोटो : अमर उजाला
गोदौलिया क्षेत्र की तंग गलियों में फोर्स के साथ गश्त करते पुलिस कमिश्नर ए. सतीश गणेश।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें