फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: ज्ञानवापी केस में हिंदू पक्ष की जीत पर गूंजा हर-हर महादेव, व्यासजी तहखाने में पूजा का मिला अधिकार

Wed, 31 Jan 2024 06:17 PM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

ज्ञानवापी मामले में बड़ा फैसला आया है। वाराणसी जिला अदालत ने हिंदू पक्ष को ज्ञानवापी परिसर में मौजूद व्यास तहखाने में पूजा करने की इजाजत दे दी है। अब व्यास परिवार तहखाने में पूजा पाठ करेगा। अदालत के फैसले के बाद हिंदू पक्ष के वकीलों में खुशी का माहौल है। 

विज्ञापन
1 of 5
Gyanvapi case - फोटो : उज्ज्वल गुप्ता
वाराणसी जिला अदालत ने हिंदू पक्ष को ज्ञानवापी परिसर में मौजूद व्यास जी के तहखाने में पूजा करने की इजाजत दे दी है। व्यास जी के तहखाने में पूजा करने की अनुमति मिलने के बाद हिंदू पक्ष के अधिवक्ता व वादिनी महिलाओं में खुशी का माहौल है। आदेश आने के बाद हिंदू पक्ष के लोगों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाया। तस्वीरों में देखें जश्न का माहौल...



सभी फोटो- उज्ज्वल गुप्ता, वाराणसी
विज्ञापन

2 of 5
Gyanvapi case - फोटो : उज्ज्वल गुप्ता
ज्ञानवापी में व्यास जी के तहखाने में जिला अदालत द्वारा पूजा करने की अनुमति दिए जाने के बाद हिंदू पक्ष के अधिवक्ता व वादिनी महिलाओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाया। 
विज्ञापन

3 of 5
Gyanvapi case - फोटो : उज्ज्वल गुप्ता
कोर्ट का आदेश आने के बाद हिंदू पक्ष के वकील विष्णु शंकर जैन समेत सभी अधिवक्ताओं ने खुशी जाहिर किया। सभी अधिवक्ताओं समेत मौजूद हिंदू पक्ष के लोगों ने हर-हर महादेव के जयकारे लगाए। 

4 of 5
Gyanvapi case - फोटो : उज्ज्वल गुप्ता
हिंदू पक्ष के वकील सुभाष नंदन चतुर्वेदी कहते ने कहा व्यासजी के तहखाने में पूजा करने का अधिकार दिया गया है और कोर्ट ने एक सप्ताह के भीतर आदेश का अनुपालन करने का आदेश जिला अधिकारी को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Gyanvapi case - फोटो : उज्ज्वल गुप्ता
जिला जज की कोर्ट ने अपने आदेश में व्यासजी के तहखाने में पूजा की अनुमति दे दी है। इसको लेकर काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर चार पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। यहां पर्याप्त मात्रा में सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें