सात महीने पहले चीन यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वहां के जिन चित्रकारों ने पेंटिंग बनाकर भेंट की थी, उन कलाकारों के दल ने शुक्रवार को काशी के घाटों, गलियों की सैर की। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
chinese painter
- फोटो : अमर उजाला
इन चित्रकारों ने महात्मा गांधी के अलावा गंगा घाटों के जीवन पर आधारित चित्र बनाए। उन्होंने यह यात्रा भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के आमंत्रण पर की थी। दिल्ली, आगरा, जयपुर के बाद शनिवार को चीनी कलाकारों का दल काशी पहुंचा था।
विज्ञापन
3 of 5
ch
- फोटो : अमर उजाला
चित्रकारों ने गंगा आरती, गौतम बुद्ध की उपदेशस्थली सारनाथ घूमने के बाद चाइनीज कलाकारों ने सामने घाट स्थित रामछांटपार शिल्प न्यास परिसर में वू शेनमिंग के नेतृत्व में तीन घंटे की चित्रकला कार्यशाला में भी हिस्सा लिया।
4 of 5
chinese painter
- फोटो : अमर उजाला
चित्रकला कार्यशाला में शेनशू भी शामिल थे, जिन्होंने चार सितंबर, 2016 को चीन यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री को उनकी ही आयल पेंटिंग बनाकर भेंट की थी। इनके अलावा वाइमिन लू, गाउ योयून, हेशियांग, वाईही, गैंगवू, वायरन जेंड, निमेन यिन शामिल थे।
इनके साथ सुरेश के नायर, संतोष कुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार बावनी ने भी पेंटिंग बनाई। शिल्पन्यास के निदेशक प्रो. मदन लाल ने आभार जाताया। इस मौके पर आईसीसीआर के क्षेत्रीय समन्वयक अनुराग सिंह उपस्थित थे।