यूपी के सोनभद्र में सोमवार को होने वाली एक शादी से पहले ही दुल्हा फरार हो गया। जब लड़की पक्ष को इस बात की खबर लगी तो वह लोग चौंक गए। इसी दौरान दुल्हन पुलिस थाने पहुंच गई। उसने वहां पर लड़के पक्ष पर आरोप लगाया। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 6
bride
विढंमगंज थाना क्षेत्र के करहिया गांव की लड़की का कोन थाना क्षेत्र के कुड़वा गांव के युवक से पिछले चार साल से संबंध था। दोनों के परिवार वाले उनकी शादी को लेकर राजी हो गए लेकिन बाद में युवक ने शादी से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
3 of 6
भारतीय दूल्हा
इसको लेकर तीन दिन पूर्व ही थाने में एसओ की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई थी। निर्णय हुआ था कि सात मई को शादी होगी। इस पर लड़की पक्ष वालों ने शादी की तैयारी भी शुरू कर दी।
4 of 6
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को जब लड़का पक्ष वाले बारात लेकर नहीं पहुंचे तो लड़की पक्ष वालों को आशंका हुई। जब पता किया तो जानकारी हुई कि रविवार की शाम ही लड़का अपने घर से फरार हो गया है।
विज्ञापन
5 of 6
डेमो
- फोटो : डेंमो
इसकी जानकारी मिलने पर सोमवार की सुबह ही लड़की हल्दी लगे कपड़े में ही अपने रिश्तेदारों के साथ विंढमगंज थाने पर पहुंच गई। वहां वह लड़के और उसके परिवार वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर बैठ गई।
लड़की का आरोप है कि साजिश के तहत लड़के को उसके परिवार वालों ने भगा दिया है। पुलिस उसकी उसी लड़के से शादी कराए या फिर लड़का पक्ष पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए। पुलिस का कहना है कि मामले में दोनों पक्षों में बातचीत चल रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।