फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गूगल ब्वॉय ने भारतीय पद्धति से काशी में मनाया जन्मदिन

Tue, 13 Dec 2016 09:39 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
Google boy in varanasi - फोटो : अमर उजाला
गूगल ब्वॉय के नाम से प्रसिद्ध मेधावी बालक कौटिल्य पंडित ने मंगलवार को काशी में संतों-बटुकों के बीच भारतीय पंचांग के अनुसार अपना जन्म दिन मनाया। अपने गुरु स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के सानिध्य में शिवपुर के अन्नपूर्णा ऋषिकुल ब्रह्मचर्य आश्रम संस्कृत महाविद्यालय में जन्मदिन की खुशियों को साझा किया।
विज्ञापन

गूगल ब्वॉय ने भारतीय पद्धति से काशी में मनाया जन्मदिन

2 of 7
Google boy in varanasi - फोटो : अमर उजाला
उसका जन्म दिन अंग्रेजी कैलेंडर से 24 दिसंबर को मनाया जाना था। गुरु अविमुक्तेश्वरानंद के इस समारोह में शामिल होने में असमर्थता जताने पर उसने काशी में भारतीय पंचांग तिथि से जन्म दिन मनाने का फैसला किया था। करीब 17 घंटे ट्रेन लेट होने की वजह से विद्यामठ में कौटिल्य दिन में नहीं पहुंच सका।
विज्ञापन

गूगल ब्वॉय ने भारतीय पद्धति से काशी में मनाया जन्मदिन

3 of 7
Google boy birthday in varanasi - फोटो : अमर उजाला
वह अपने दादा जयकृष्ण शर्मा और अन्य परिवारी जनों के साथ सीधे शिवपुर स्थित अन्नपूर्णा ब्रह्मचर्य आश्रम पहुंचा। वहां द्वारका-शारदा, ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के प्रतिनिधि स्वामी अविमुक्तेश्वरा नंद सरस्वती की अध्यक्षता समारोह मनाया गया।

गूगल ब्वॉय ने भारतीय पद्धति से काशी में मनाया जन्मदिन

4 of 7
Google boy birthday in varanasi - फोटो : अमर उजाला
अन्नपूर्णा मठ-मंदिर के महंत स्वामी रामेश्वर पुरी महाराज ने कौटिल्य को तिलक लगाकर कर दीर्घायु होने का आशीर्वाद दिया। कौटिल्य के जन्मदिन के इस मौके पर नौ शिक्षण संस्थाओं के नौ छात्र- छात्राओं को संस्था द्वारा ‘कौटिल्य सम्मान’ से सम्मानित किया गया।  
विज्ञापन

गूगल ब्वॉय ने भारतीय पद्धति से काशी में मनाया जन्मदिन

5 of 7
Google boy birthday in varanasi - फोटो : अमर उजाला
महंत रामेश्वर पुरी ने गूगल ब्वॉय का तुला दान भी कराया। गूगल ब्वॉय कौटिल्य पंडित ने नोटबंदी के प्रधानमंत्री के फैसले को देश की तरक्की और खुशहाली की नई राह बताया।
विज्ञापन

गूगल ब्वॉय ने भारतीय पद्धति से काशी में मनाया जन्मदिन

6 of 7
Google boy birthday in varanasi - फोटो : अमर उजाला
उसने कहा कि पीएम के इस कदम से देश नए सिरे से उत्थान के पथ पर बढ़ेगा, लेकिन जल्दबाजी में लिए गए इस निर्णय से जनता की परेशानी भी बढ़ी है। इस कदम पूरी तैयारी के साथ उठाया जाना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गूगल ब्वॉय ने भारतीय पद्धति से काशी में मनाया जन्मदिन

7 of 7
Google boy birthday in varanasi - फोटो : अमर उजाला
जन्मदिन समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत में कौटिल्य ने बताया कि वह पीएम मोदी का फैन है। उन्होंने देश को दिशा दी है। नोटबंदी के फैसले का उसने समर्थन किया। लेकिन कहा कि यह फैसला बहुत जल्दबाजी में लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें