फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बाप पर नौ...बहन पर सात और मां के शरीर पर कुल्हाड़ी के तीन वार, अभय ने इसलिए बर्बरता से मारा; कांपे डॉक्टर

Tue, 29 Jul 2025 12:52 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

गाजीपुर में युवक ने मां-बाप और बहन की हत्या में बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं। आरोपी ने पिता पर नौ, बहन पर सात और मां पर कुल्हाड़ी से तीन वार कर हत्या की थी। मृतकों की गर्दन, सिर, पीठ और बांह में चोट के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
1 of 15
Ghazipur triple murder - फोटो : अमर उजाला
यूपी के गाजीपुर में खेत की चाहत में अंधे बने बेटे ने पिता, मां और बहन की किस बेरहमी से हत्या की, उसकी गवाही मृतकों के शरीर हुए कुल्हाड़ी के वार के निशान बता रहे थे। हत्या के आरोपी ने पिता शिवराम पर नौ, बहन पर सात और मां पर तीन वार कर मौत के घाट उतारा था। 

तीनों मृतकों की गर्दन पर गहरी चोट तो सिर, पीठ और बांह पर जख्म के निशान थे। करीब पौने तीन घंटे में पहले पिता, पुत्री और अंत में मां के शव का पोस्टमार्टम हुआ।
विज्ञापन

2 of 15
तिहरा हत्याकांड में जांच करती फॉरेंसिक टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घटनास्थल पर खून ही खून
डिलियां गांव में महज 12 बिस्वा खेत के लिए कुल्हाड़ी से वार कर अभय यादव उर्फ भुट्टन ने कुल्हाड़ी से वारकर पिता शिवराम यादव, मां जमुनी देवी और बहन कुसुम यादव की हत्या कर दी थी। घटनास्थल पर पसरे खून और आसपास की स्थिति संघर्ष की पूरी कहानी बयां कर रही थी। 
विज्ञापन

3 of 15
डिलियां गांव की यादव बस्ती में तिहरा हत्याकांड के बाद जांच करते एसपी डा. ईरज राजा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सिर, पीठ और गर्दन पर गहरे चोट के निशान
शाम तीन बजे से तीनों शवों का पोस्टमार्टम शुरू हुआ। पोस्टमार्टम हाउस के सूत्रों के मुताबिक, सबसे पहले शिवराम यादव का पोस्टमार्टम हुआ। शिवराम यादव के शरीर के नौ जगहों पर जख्म थे। सिर, पीठ और गर्दन पर गहरे चोट के निशान थे। 

4 of 15
गाजीपुर में हत्याकांड के बाद घर में बंधे पशु - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद कुसुम यादव का पोस्टमार्टम हुआ। मृतका के शरीर पर सात जगह जख्म थे। उसकी गर्दन पर भी चोट के गहरे निशान थे। अंत में जमुनी देवी का पोस्टमार्टम हुआ। उनके शरीर पर तीन निशान थे।
 
विज्ञापन

5 of 15
इसी स्कूटी से आई थी कुसुम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बांह और कंधे पर भी कुल्हाड़ी के गहरे घाव
गर्दन पर गहरे चोट के निशान तो थे ही, दोनों बांह और कंधे पर भी कुल्हाड़ी के घाव गहरे थे। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने तीनों शवों को रिश्तेदारों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

6 of 15
ट्रिपल मर्डर के बाद मौके पर पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
12 बिस्वा खेत के लिए मां-बाप व बहन को दौड़ा-दौड़ाकर कुल्हाड़ी से काट डाला
गाजीपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के डिलियां गांव की यादव बस्ती में रविवार को दोपहर करीब 12:30 बजे अभय यादव उर्फ भुट्टन (32) ने पिता शिवराम यादव (70), मां जमुनी देवी (65) और विवाहित बहन कुसुम (35) को दौड़ा-दौड़ाकर कुल्हाड़ी से काट डाला। 

 
विज्ञापन

7 of 15
ट्रिपल मर्डर के बाद मौके पर पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बहन के नाम पर 12 बिस्वा खेत की रजिस्ट्री करने से अभय यादव नाराज था। वारदात के बाद हत्यारोपी अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ घर से भाग गया। पुलिस ने शिवराम यादव के चचेरे भाई व ग्राम चौकीदार अमरनाथ यादव की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

 

8 of 15
मृतक कुसुम यादव की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पति से अलग रहती थी कुसुम
डिलियां गांव निवासी शिवराम यादव की बेटी कुसुम अपने पति से अलग होने के बाद पिछले सात साल से मायके में रह रही थी और खुद का मेडिकल स्टोर चलाती थी। 
 

9 of 15
आरोप अभय यादव की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि शिवराम यादव के नाम पर करीब ढाई बीघा खेत है। करीब एक महीने पहले शिवराम यादव ने कुसुम के नाम 12 बिस्वा खेत की रजिस्ट्री की थी।

10 of 15
हत्याकांड के बाद मौके पर जमा लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
माता-पिता से झगड़ा करता रहता था आरोपी
इससे नाराज अभय माता-पिता से झगड़ा करता रहता था। दोपहर करीब 12:30 बजे वह अपने माता-पिता से झगड़ रहा था। इसी बीच कुसुम स्कूटी से वहां पहुंची।

 

11 of 15
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहले कुसुम को मारा
कुसुम को देखकर अभय कुल्हाड़ी लेकर उसे मारने के लिए दौड़ पड़ा। जान बचाने के लिए कुसुम खेतों की तरफ भागी लेकिन अभय ने कुल्हाड़ी से वारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद पिता शिवराम और माता जमुनी देवी की भी कुल्हाड़ी से हत्या कर दी।

 

12 of 15
हत्याकांड के बाद मौके पर पुलिस और अन्य लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सूचना पर करीब एक बजे कोतवाल दीनदयाल पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तीनों शवों को करीब तीन बजे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने घटनास्थल से कुल्हाड़ी, खुरपी, मोबाइल फोन और चप्पलों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फोरेंसिक टीम ने भी जांच की। पुलिस कप्तान डाॅ. ईरज राजा, एसपी सिटी ज्ञानेंद्र प्रसाद और सीओ सिटी शेखर सेंगर भी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से पूछताछ की।

 

13 of 15
हत्याकांड में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुछ दिन पूर्व हुई थी पंचायत
ग्रामीणों ने बताया कि खतौनी पर बहन कुसुम का नाम चढ़ा देख अभय आग बबूला हो गया। यह रिश्तेदारों एवं अन्य लोगों से इसे लेकर बात करता था। ग्रामीणों ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर रिश्तेदारों एवं कुछ लोगों के साथ पंचायत भी हुई थी लेकिन अभय और उसकी पत्नी के मन में भूमि की कसक ऐसी थी कि उसके सिर पर खून सवार हो गया था। वह अवसर भूमि के संबंध में ही बात करता था। दोनों किसी से ज्यादा मतलब नहीं रखते और कटकर रहते थे।

 

14 of 15
घटनास्थल पर पड़ा खून - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खाट से सड़क तक पहुंचाया शव
यादव बस्ती की जा रही सड़क से घटनास्थल की दूरी करीब 50 मीटर है। सड़क से कच्चा रास्ता ही आगे गया है। ऐसे में पुलिस ने शिवराम यादव, जमुनी देवी और कुसुम के शव को खाट पर ही रखकर सड़क तक पहुंचाया। मुख्य सड़क पर पिकअप में तीनों शवों को रखने के बाद पुलिस रवाना हो गई। वहीं इलाके के चट्टी-चौराहों पर लोगों की जुबां पर हत्याकांड की ही चर्चा बनी हुई थी। हर कोई इस घटना से आहत दिखाई पड़ा।


 
विज्ञापन

15 of 15
हत्याकांड में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी को दिखाता पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शिवराम यादव ने अपनी बेटी कुसुम को कुछ जमीन रजिस्ट्री कर दी थी। इसी को लेकर उनके बेटे अभय यादव ने अपने पिता, मां और बहन की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। शिवराम के चचेरे भाई एवं ग्राम चौकीदार अमरनाथ यादव की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। - डाॅ. ईरज राजा, एसपी गाजीपुर।

यह भी पढ़ें: UP: 15 फीट का दायरा.. दो मिनट और बिछा दीं तीन लाशें, पहले बहन, फिर मां-बाप को मारा; ट्रिपल मर्डर की पूरी कहानी


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें