फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'वो बर्बाद करने पर तुली थी...', बहन और मां-बाप को इसलिए कुल्हाड़ी से काटा; अभय ने बताया चौंकाने वाला कारण

Sat, 02 Aug 2025 11:20 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर

सार

गाजीपुर में तिहरे हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार हो गया है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बहन और मां-बाप की हत्या की वजह बताई। साथ ही आरोपी ने अपना गुनाह कुबूल भी कर लिया। 27 जुलाई को डिलियां गांव में ट्रिपल मर्डर की वारदात हुई थी।
विज्ञापन
1 of 14
Ghazipur Triple Murder - फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर शहर कोतवाली इलाके के डिलियां गांव में 27 जुलाई को हुए तिहरे हत्याकांड के आरोपी अभय यादव को बृहस्पतिवार की आधी रात को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में हत्यारोपी ने कहा कि साहब, जमीन के लालच और गुस्से में होने के कारण अपने मां-बाप, बहन की हत्या कर दी थी।

एएसपी सिटी ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद ने बताया कि 27 जुलाई को अभय यादव ने भूमि विवाद में पिता शिवराम यादव (65), माता जमुनी देवी (60) और बहन कुसुम देवी (36) की घर के बाहर कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी थी। पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

2 of 14
Ghazipur Triple Murder - फोटो : अमर उजाला
सूचना मिलने पर पुलिस ने बृहस्पतिवार की आधी रात करीब 2 बजे आरोपी अभय यादव उर्फ भुट्टन यादव को चौकिया तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। वह कहीं भागने की फिराक में वहां खड़ा था। 
विज्ञापन

3 of 14
गिरफ्तार आरोपी अभय व बहन कुसुम की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
बहन ने दूसरी जगह भी खराब कर लिए थे संबंध
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बहन कुसुम यादव की पहली शादी दान दहेज देकर ग्राम जैतपुरा में की गई थी। विवाद के बाद वहां रिश्ता टूट गया था। इसके बाद दोबारा शादी हाथीखाना में की गई। बहन ने वहां भी अपने संबंध खराब कर लिए थे।

4 of 14
तिहरा हत्याकांड में जांच करती फॉरेंसिक टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बहन ने माता-पिता को उसके खिलाफ कर एक बीघा 4 बिस्वा 10 धूर जमीन अपने नाम करा ली। माता-पिता भी बहन की बात मानते थे। बहन उसे बर्बाद करने पर तुली थी। इसी कारण उसने वारदात को अंजाम दिया। 

 
विज्ञापन

5 of 14
डिलियां गांव की यादव बस्ती में तिहरा हत्याकांड के बाद जांच करते एसपी डा. ईरज राजा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी ने बताया कि वारदात के पहले परिवार में झगड़ा भी हुआ था। उस दौरान कुसुम मौजूद थी। गुस्से में आकर उसने पहले बहन को उसके बाद मां को फिर पिता की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

6 of 14
Ghazipur Triple Murder - फोटो : अमर उजाला
दरकते रिश्ते : 9 दिन में अपनों ने 6 का किया कत्ल
संवाद की कमी और छोटी-छोटी गलतफहमियों से लोग अक्सर अपने प्रियजनों के साथ भी हिंसक हो जाते हैं। गलतफहमी को समय पर नहीं सुलझाया गया तो यह गंभीर रूप ले सकती है। जनपद में महज नौ दिन में अपनों ने ही छह लोगों का कत्ल कर दिया।
विज्ञापन

7 of 14
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक वर्ष में अब तक हत्या की 17 वारदात
जनपद में हत्या की घटनाएं इन दिनों बढ़ गई हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले नौ दिन में ही सात लोगों की हत्या हुई है। इसमें 6 को अपनों ने ही अपनों ने मार डाला। एक वर्ष के आंकड़े पर नजर करें तो इस वर्ष अब तक 17 हत्या की वारदात हो चुकी है। इसमें भूमि विवाद से जुड़े मामले अधिक रहे। 

 

8 of 14
हत्याकांड के बाद मौके पर जमा लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपियों में अपने ही अधिक हैं। राजकीय महिला पीजी कॉलेज गाजीपुर के असिस्टेंट प्रोफेसर मनोविज्ञान डॉ. शिवकुमार कहते हैं कि आजकल लोगों के पास समय कम है। जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अनिश्चितता और आपाधापी बढ़ गई है। हर आदमी तनाव और चिंता में जी रहा है। 

 

9 of 14
ट्रिपल मर्डर के बाद मौके पर पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद की कमी से व्यक्ति एक दूसरे से ठीक से बात नहीं कर पा रहा हैं और उनमें अनेक गलतफहमी पैदा हो रही हैं। अपनी असफलताओं और कुंठा से दूसरों पर अपने गुस्से या आक्रामकता का प्रदर्शन हिंसक रूप में कर रहे हैं। 

10 of 14
ट्रिपल मर्डर के बाद मौके पर पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इससे रिश्ते कमजोर हो रहे हैं। अपनों के साथ खुलकर बात करने और अपनी भावनाएं साझा करने से एक दूसरे के प्रति विश्वास उत्पन्न होता है। इससे ढेर सारी गलतफहमियां दूर होती हैं और संबंधों में प्रगाढ़ता आती हैं। 

 

11 of 14
घटनास्थल पर पड़ा खून - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मामूली विवाद में पिता ने बेटे की चाकू घोंप कर दी थी हत्या 
22 जुलाई को खानपुर थाना इलाके के बहेरी गांव में शहाबुद्दीन की पत्नी नहा रही थी। सलमान नट (32) ने स्नान कर रही अपनी मां से कहा जल्दी करो, क्या पूरी रात तुम्हीं नहाओगी। इसी बात को लेकर पिता-पुत्र में कहासुनी हो गई। तैश में आकर शहाबुद्दीन ने पास में रखे चाकू को सलमान के पेट में घोंप दिया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

12 of 14
हत्याकांड में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी को दिखाता पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोबारा शादी नहीं करने पर पहली पत्नी की फावड़े से हत्या 
23 जुलाई को शादियाबाद थाना क्षेत्र के मरदानपुर जय प्रकाश राम ने अपनी पहली पत्नी वंदना देवी (28) को दौड़ा-दौड़ाकर धान के खेत में फावड़े से मार डाला। वंदना ने घर से 150 मीटर दूर स्थित शैलेंद्र राम के साथ वर्ष 2014 में शादी कर ली थी। इसके बाद आरोपी ने भी दूसरी शादी कर ली, पत्नी उसे छोड़कर चली गई तो उसने तीसरी शादी कर ली। तीन माह पहले तीसरी पत्नी की मौत हो गई। इसी बीच 11 साल बाद वंदना से उसकी मुलाकात हुई। उसने उससे फिर से शादी करने का दबाव डाल रहा था। मना करने पर उसने उसकी हत्या कर दी।
 

13 of 14
हत्याकांड में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां-बाप और बहन की हत्या की
27 जुलाई को शहर कोतवाली के डिलियां गांव में अभय यादव ने बहन कुसुम को जमीन रजिस्ट्री किए जाने को लेकर अपने पिता शिवराम यादव (65), माता जमुनी देवी (60) और बहन कुसुम देवी (36) वर्ष को घर के बाहर कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी।

 
विज्ञापन

14 of 14
हत्याकांड के बाद मौके पर पुलिस और अन्य लोग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नशे में धुत पति ने विवाहिता को मार डाला
31 जुलाई को खानपुर थाना क्षेत्र के सौना गांव में शराब के नशे में धुत पति ने पत्नी रेहाना (40) के सीने और पेट पर चाकू से वारकर हत्या कर कर दी। बताते हैं कि शराब पीने से मना करने से नाराज पति ने चाकू लेकर पत्नी को मारने की लिए दौड़ा लिया था। घर से 50 मीटर की दूरी पर पत्नी के सीने पर वार कर दिया। पत्नी लहूलुहान होने के बाद जान बचाने के लिए घर की तरफ भागी। 20 मीटर की दूरी पर पति उसके पेट पर फिर वारकर दिया। ग्रामीणों ने हत्यारोपी पति को पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया।

यह भी पढ़ें: UP: काशी में गंगा चेतावनी बिंदु पार...मणिकर्णिका घाट की गलियों में लगी शवों की कतार, इतने परिवारों ने छोड़ा घर


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें