यूपी के स्कूल में छात्र की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी चाकू को पानी की बोतल में नहीं लाया था। वह बैग में चाकू को रखकर लाया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
गाजीपुर के सनबीम स्कूल महराजगंज में दसवीं के छात्र आदित्य वर्मा की चाकू घोंपकर हत्या के मामले में पुलिस की जांच जारी है। दोनों नामजद आरोपियों से पूछताछ के बाद यह बात साफ हो गई है कि चाकू बैग में ही रखकर स्कूल लाया गया था, जो मुख्य आरोपी के घर पहले से ही रखा हुआ था। घटना के बाद स्कूल प्रशासन ने सफाई में कहा था कि आरोपी पानी पीने वाली बोतल में (स्टील के थर्मस) चाकू रखकर लाया था।
घटना के बाद से सनबीम स्कूल में ताला लटक रहा है। बुधवार को भी स्कूल बंद रहा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक बाल सुधार गृह भेजे गए आरोपी छात्र ने वारदात की वजह जूनियर-सीनियर के बीच गुटबंदी के दौरान हुए छोटे-छोटे विवादों को बताया था। मामले में पुलिस ने स्कूल के करीब 20 छात्रों से पूछताछ की।
विज्ञापन
2 of 13
Ghazipur Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
मृतक के पिता ने कराया दोनों नामजद छात्रों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया
इसके अलावा स्कूल के प्रबंधक, प्रधानाचार्य, को-ऑर्डिनेटर से लेकर चपरासी और गार्ड तक से पूछताछ की गई है। मृत छात्र के पिता शिवजी ने स्कूल प्रशासन पर घोर लापरवाही करने और दोनों नामजद छात्रों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
3 of 13
Ghazipur Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
हत्या का कारण कोई और तो नहीं
इस आधार पर पुलिस जांच में जुटी है। जो वजह सामने आई कि उसके अलावा कयास और चर्चाओं की भी जांच कर रही है कि कोई और तो हत्या का कारण नहीं है।
4 of 13
Ghazipur Student Murder
- फोटो : अमर उजाला
चाकू को बैग में रखकर स्कूल लाया गया था आरोपी
सीओ सिटी शेखर शेंगर ने बताया कि स्कूल के छात्र-छात्राओं के सोशल मीडिया अकाउंट को भी खंगाला जा रहा है। साथ ही उनके पोस्ट और कमेंट पर भी नजर है। चाकू को बैग में रखकर स्कूल लाया गया था।
विज्ञापन
5 of 13
Ghazipur Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
क्लास रूम से 20 मीटर दूर बाथरूम में छात्र का कत्ल
गाजीपुर के सनबीम स्कूल महराजगंज में 10वीं के छात्र आदित्य वर्मा (15) की हत्या में नामजद दोनों छात्रों को मंगलवार को पुलिस ने पूछताछ के बाद बाल सुधार गृह भेज दिया। एएसपी सिटी ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपी छात्रों ने क्लास रूम से 20 मीटर दूर बाथरूम में वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है। जांच में सामने आया है कि यह वारदात जूनियर-सीनियर छात्रों के बीच गुटबंदी के कारण हुई है।
विज्ञापन
6 of 13
Ghazipur Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
अन्य छात्रों से भी की पूछताछ
एएसपी सिटी ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद ने बताया कि आदित्य के पिता शिवजी वर्मा ने सनबीम स्कूल के कक्षा नौ के दो छात्रों पर हत्या और स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। एएसपी सिटी ने बताया कि दोनों छात्रों से चाकू को छिपाकर स्कूल लाने के बारे में पूछा गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाथरूम जाने वाले छात्र-छात्राओं, उसके आसपास दिखे छात्रों से भी पूछताछ की।
विज्ञापन
7 of 13
स्कूल में छात्र की हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सनबीम स्कूल में छात्रों के बीच गुटबंदी
जांच में यह बात भी सामने आई है कि सनबीम स्कूल में छात्रों के बीच गुटबंदी है। हत्या में नामजद नाबालिग छात्र मनबढ़ हैं। बीते दिनों स्कूल में आते-जाते सीनियर छात्र आदित्य के एक साथी से जूनियर छात्र को धक्का लग गया था।
8 of 13
छात्र की हत्या के बाद पोस्टमार्टम हाउस के सामने जुटी भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहले से खार खाए था मुख्य आरोपी और उसका नाबालिग दोस्त
इसके बाद दोनों गुटों में 15 अगस्त और घटना वाले दिन भी विवाद हुआ था, जिसमें आदित्य वर्मा ने भी हस्तक्षेप किया था। पहले से खार खाए मुख्य आरोपी और उसके दूसरे नाबालिग दोस्त आदित्य को मारने के लिए चाकू स्कूल लेकर आए थे।
9 of 13
बेटे की हत्या के बाद बिलख रही मां गुड़िया को संभालते लोग
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शरीर पर चार जगह घाव
एएसपी सिटी ने बताया कि पोस्टमार्टम में आदित्य के शरीर पर चार जगह घाव मिले। घाव से इस बात की पुष्टि हो रही है कि दोनों आरोपियों ने बेरहमी से आदित्य पर चाकू से वार किए थे।
10 of 13
बेटे आदित्य की मौत के बाद पोस्टमार्टम हाउस के पास गुमशुम बैठे पिता शिवजी वर्मा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
स्कूल में कक्षा 9 के छात्र ने किया साथी का कत्ल
गाजीपुर की शहर कोतवाली इलाके के महराजगंज स्थित सनबीम स्कूल में सोमवार को कक्षा नौ के छात्र ने फल काटने वाले चाकू से हमला कर दसवीं के छात्र आदित्य वर्मा (15) को मार डाला। चाकूबाजी में आरोपी सहित तीन छात्र घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
11 of 13
छात्र की हत्या के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे एएसपी ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने वारदात स्थल से चाकू बरामद किया है। पुलिस के साथ ही फॉरेंसिक टीम ने मौके से सबूत जुटाए हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त कर लिए हैं। कोतवाली पुलिस के मुताबिक, 15 अगस्त को छात्रों के दो गुटों में विवाद हुआ था।
12 of 13
इसी स्कूल में हुई छात्र की हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीसरी मंजिल पर शौचालय में हुई वारदात
यूसुफपुर कटरा निवासी सराफा व्यवसायी शिवजी वर्मा ने कोतवाली पुलिस को बताया कि उनका छोटा बेटा आदित्य वर्मा (15) सनबीम स्कूल में हाईस्कूल में पढ़ता था। स्कूल की तरफ से ही बेटे को चाकू मारे जाने की सूचना दी गई थी। स्कूल स्टाफ की तरफ से बताया गया था कि तीसरी मंजिल पर कक्षा नौ और दस की कक्षाएं चलती हैं।
सुबह करीब 9:30 बजे तीसरे पीरियड की घंटी बजने पर कुछ छात्र शौचालय गए थे। कक्षा से करीब 20 मीटर दूर शौचालय है। शौचालय में छात्रों के दो गुटों में मारपीट हो गई। आरोप है कि आरोपी कक्षा नौ के छात्र ने आदित्य वर्मा के सिर और सीने पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। चाकू के हमले से घायल छात्र ने दम तोड़ दिया।