फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gangotri Cruise: काशी से चुनार और गाजीपुर की सैर कराएगा गंगोत्री क्रूज, ठहर सकेंगे 50 से अधिक पर्यटक

Wed, 20 Aug 2025 06:23 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Gangotri Cruise in Varanasi: गंगोत्री क्रूज काशी से चुनार और गाजीपुर की सैर कराएगा। इसमें 24 आलीशान एयर कंडीशंड कमरे हैं, जिसमें 50 से अधिक पर्यटक ठहर सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
लग्जरी गंगोत्री क्रूज - फोटो : अमर उजाला
काशी में गंगा की लहरों पर गंगोत्री जलयान आत्मनिर्भर भारत की सैर कराएगा। यह स्वदेशी जलयान गंगा की गोद में अतिथि देवो भव:... के संकल्प के साथ अतिथियों का सत्कार करेगा। गंगोत्री क्रूज जल के जरिये सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देगा।
विज्ञापन

2 of 5
गंगोत्री क्रूज - फोटो : अमर उजाला
कोलकाता के बोस शिपयार्ड में निर्मित चार मंजिला गंगोत्री क्रूज मेक इन इंडिया की भावना को साकार करते हुए काशी से चुनार और गाजीपुर के बीच जलमार्ग से पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तैयार है। अलकनंदा क्रूज लाइन के निदेशक विकास मालवीय ने बताया कि गंगोत्री क्रूज स्वदेशी तकनीक और कौशल का प्रतीक है। 
विज्ञापन

3 of 5
गंगोत्री क्रूज - फोटो : अमर उजाला
52 मीटर लंबा और 12 मीटर चौड़े इस क्रूज में 24 आलीशान एयर कंडीशंड कमरे हैं। इसमें एक साथ 50 से अधिक पर्यटक ठहर सकते हैं। इसकी डिजाइन में अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानकों का पालन किया गया है। क्रूज का संचालन रविदास घाट से होगा। यह पर्यटकों को मिर्जापुर, विंध्याचल, चुनार किला, मार्कंडेय महादेव और गाजीपुर जैसे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक स्थलों का भ्रमण कराएगा। क्रूज की गति 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।

4 of 5
गंगोत्री क्रूज - फोटो : अमर उजाला
जिम, स्पा, रेस्टोरेंट, लाउंज एरिया जैसी सुविधाएं
विकास मालवीय ने बताया कि इसके इंटीरियर को भारतीय परंपराओं और सांस्कृतिक तत्वों से सजाया गया है। क्रूज में जिम, स्पा, रेस्टोरेंट, लाउंज एरिया और सन डेक जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। पर्यटकों को योग सत्र, भक्ति संगीत, बनारसी व्यंजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, घाटों के वॉकिंग टूर और हेरिटेज व्याख्यान जैसे आयोजनों का भी लुत्फ उठाने का मौका मिलेगा।

इसे भी पढ़ें; Solar Panel: ट्रैक के बीच में 70 मीटर का और सोलर पैनल लगाएगा बरेका, जरूरत पड़ी तो 90 मिनट में हटा सकेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गंगोत्री क्रूज - फोटो : अमर उजाला
रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा
गंगोत्री क्रूज 40 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार प्रदान करेगा। इसके अलावा, यह 150 से अधिक मेहमानों के लिए अलग-अलग तल के डायनिंग एरिया में एक साथ पारंपरिक व्यंजनों को परोसने की क्षमता रखता है, जिसमें बनारसी और भारतीय व्यंजनों का विशेष समावेश होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें