फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

55 देशों की यात्रा पर निकले जर्मन यात्री पहुंचे काशी, बता रहे यह हकीकत

Tue, 06 Feb 2018 10:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
tourist - फोटो : अमर उजाला
जर्मनी के राल्फ स्वेडर अपनी पत्नी लूमी और मार्कोंस के साथ 55 देशों की यात्रा पर निकले हैं। यात्रा के तहत सोमवार को ये यात्रा वाराणसी पहुंचे। अपनी यात्रा के दौरान ये भारत को लेकर एक खास संदेश लोगों तक पहुंचा रहे हैं। आगे की स्लाइड्स में देखें..
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
varanasi - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में निर्भया कांड की गूंज देश में ही नहीं दुनिया के कोने तक पहुंची। अधिकतर देशों में अफवाह फैली की भारत में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। इस भ्रम को तोड़ने और यहां की हकीकत जानने जर्मनी के तीन यात्रियों ने ऑटो से अपनी यात्रा 19 जनवरी को चेन्नई से शुरू की और सोमवार को काशी पहुंचे। 
विज्ञापन

3 of 5
himachal tourism
जर्मनी के राल्फ स्वेडर अपनी पत्नी लूमी और मार्कोंस के साथ यात्रा कर रहे हैं। उनका कहना था कि वह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी। इसी सच को जानने के लिए चेन्नई से यात्रा ऑटो से शुरू की है। वहां से काशी आने तक इतना प्यार मिला और लोगों ने स्वागत कर उनका दिल जीत लिया।

4 of 5
tourist - फोटो : अमर उजाला
लंबी दूरी तय करने के बाद उनकी पत्नी की तबियत भी थोड़ी नासाज है। यहां तो लोगों ने हाथों-हाथ लिया और हम तीनों खुशी से झूम उठे। उन्होंने बताया कि 15 हजार किलोमीटर की यात्रा तय करनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
varanasi - फोटो : अमर उजाला
काशी से दिल्ली, अमृतसर, बाघा बार्डर से पाकिस्तान, इरान, टर्की, ग्रीस, यूरोप फिर जर्मनी चले जाएंगे। उन्होंने बताया कि चेन्नई में ऑटो खरीदने के दौरान डीलर ने फर्जी कागजात दिए थे लेकिन अधिवक्ता की मदद से उसे ठीक कर लिया गया। बताया कि 55 देशों की यात्रा पर निकले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें