फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्मनी के राष्ट्रपति को फ्रेंच स्टाइल में परोसे गए व्यंजन, इतने देशों से आया खाने का सामान

Fri, 23 Mar 2018 02:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 7
varanasi - फोटो : अमर उजाला
काशी दौरे पर पहुंचे जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक वाल्टर स्टाइनमायर सहित 60 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल का होटल ताज के नदेसर पैलेस में गुरुवार को रेड कार्पेट पर स्वागत किया गया। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

होटल स्टाफ का जताया आभार

2 of 7
varanasi - फोटो : अमर उजाला
कुर्ता-पाजामा और सदरी पहने होटल स्टाफ ने फ्रेंच क्लासिकल स्टाइल में जर्मनी के राष्ट्रपति के सामने भारतीय व्यंजन, मौसमी फलों के जूस और बनारसी मिठाइयों को परोसा।

 
विज्ञापन

3 of 7
varanasi - फोटो : अमर उजाला
जर्मनी के राष्ट्रपति भारतीय मसालों के मिश्रण, स्वाद व उनकी सोंधी महक से खासे प्रभावित दिखे और जमकर वाहवाही की। जर्मनी के राष्ट्रपति के दोपहर के भोजन के मद्देनजर होटल ताज और खासतौर से नदेसर पैलेस को दुल्हन की तरह सजाया गया था।

 

4 of 7
varanasi - फोटो : अमर उजाला
होटल के एक्जिक्यूटिव शेफ अनूप गुप्ता ने बताया कि जर्मनी के राष्ट्रपति का स्वागत संतरा सहित अन्य मौसमी फलों के जूस से किया गया। खाना थाली में नहीं बल्कि पश्चिमी देशों की शैली में परोसा गया। 

 
विज्ञापन

5 of 7
varanasi - फोटो : अमर उजाला
फ्रैंक वाल्टर स्टाइनमायर के लिए खासतौर से नार्वे से सामन मछली, अमेरिका से सेव और थाइलैंड से विदेशी फल मंगाए गए थे। भोजन में उन्हें मुर्ग दम बिरयानी, मुर्ग टकाटक, सब्ज मखनी, मिस्सी और पराठा परोसा गया।

 
विज्ञापन

6 of 7
varanasi - फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही, गाजर का शोरबा और मसाला छांछ जर्मनी के राष्ट्रपति ने पिया। भोजन के बाद उन्हें बनारसी अंदाज वाली पिस्ते की रसमलाई और गुलकंद की मिठाई परोसी गई। हालांकि, उनके सामने बनारसी पान नहीं पेश किया जा सका।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
varanasi - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान उन्होंने प्रत्येक व्यंजन के बारे में जानकारी ली और स्वादिष्ट भोजन खिलाने के लिए होटल स्टाफ का आभार जताया। उधर, होटल ताज के बाहर सड़क के दोनों तरफ जर्मनी के राष्ट्रपति को देखने के लिए आमजन की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें