फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा आरती की अद्भुत छटा से दमके जी-20 डेलीगेट्स के चेहरे,देखें तस्वीरें...

Tue, 28 Mar 2017 10:37 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
deligates - फोटो : अमर उजाला
 या....इट्स अमेजिंग..., वंडरफुल...। कभी आश्चर्य तो कभी खुशी से बदलते चेहरे के भाव। तालियों की गड़ गड़ाहट। यह नाजारा दशाश्वमेध घाट पर मंगलवार को तब नजर आया जब जी-20 में शिरकत करने आए विभिन्न देशों के डेलिगेट्स गंगा आरती देखने पहुंचे। 40 मिनट तक उन्होंने विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती का दर्शन किया। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें..
विज्ञापन

2 of 6
deligates - फोटो : अमर उजाला
गंगा आरती देखने पहुंचे डेलीगेट्स ने गंगा आरती को  40 मिनट तक देखा और समाप्त होने के पांच मिनट पहले ही वहां से निकल गए।होटल दि गेटवे से तीन बसों में 75 विशिष्ट लोग राजघाट के लिए रवाना हुए। उनके वाहनों के आगे पीछे प्रशासनिक अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों का काफिला चल रहा था। भैंसासुर घाट पर पहुंचने के बाद तीन बजड़ों पर सभी सवार हुए।
विज्ञापन

3 of 6
deligates - फोटो : अमर उजाला
 राजघाट से बजरे से तीन बजरे पर सवार हुए।  6:55 पर तीनों बजड़े घाट पर लग गए। गंगा आरती का आनंद उन्होंने 7:34 तक लिया।  बजड़े से जमकर फोटोग्राफ ओर सेल्फी ली गई। हालांकि कोई घाट पर नही उतरा। 
 

4 of 6
deligates - फोटो : अमर उजाला
गंगा आरती देखने के बाद हर कोई उत्साहित नजर आ रहा था।कड़ी सुरक्षा के बीच गंगा आरती देखने के बाद सभी बजड़े वापस भैंसासुर घाट आए और फिर बसों में डेलीगेट्स सवार होकर होटल दि गेटवे आ गए।  
विज्ञापन

5 of 6
deligates - फोटो : अमर उजाला
बजड़े पर सवार डेलीगेट्स को जूस, चिप्स के अलावा चाट-टिक्की और गोलगप्पे परोसे गए। काशी के चाट को हर डेलीगेट्स बड़े चाव से खाता दिखा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
deligates - फोटो : अमर उजाला
होटल ताज में मंगलवार से शुरू होई दो दिवसीय जी-20 फ्रेमवर्क वर्किंग ग्रुप (एफडब्ल्यूजी) की दो दिवसीय बैठक से मीडिया को दूर रखा गया। अंतरराष्ट्रीय पहलुओं पर मंथन के लिए विकसित और विकासशील देशों के 80 से ज्यादा डेलीगेट्स यहां आए लेकिन अंदर किस बात पर चर्चा हुई और कौन-कौन से लोग हैं, इसमें किसी को कोई जानकारी नहीं हो पाई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें