भारतीय सीमा की रक्षा करते हुए शहीद हुए चंदौली के लाल चंदन राय का पार्थिव शरीर क्षेत्र के तिरगांवा घाट पर सोमवार की शाम राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुआ। पिता सत्यप्रकाश उर्फ वकील राय ने अश्रुपूरित नेत्रों के बीच बेटे को मुखाग्नि दी। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 10
chandan kumar rai
- फोटो : अमर उजाला
इसके पूर्व शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ी। फिजा में चंदन राय अमर रहे की गूंज होती रही। सोमवार को दिन में 11 बजे चंदन का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव नदेसर मारुफपुर पहुंचा। युवा गम के साथ काफी गुस्से में दिखे। युवाओं ने पाकिस्तान से आरपार के लड़ाई की भी मांग की।
विज्ञापन
3 of 10
chandan kumar rai
- फोटो : अमर उजाला
जिले के प्रभारी मंत्री जयप्रकाश निषाद, स्वतंत्र प्रभार मंत्री अनिल राजभर, नीलकंठ तिवारी, मुगलसराय विधायक साधना सिंह, सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, सकलडीहा विधायक प्रभुनरायन यादव, जिलाधिकारी हेमंत कुमार, एसपी संतोष कुमार सिंह सहित कई अन्य प्राशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधि पहुंचे।
4 of 10
chandan kumar rai
- फोटो : अमर उजाला
अंतिम यात्रा निकालने की तैयारी हुई। इसी बीच परिवार के सदस्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय को बुलाने की मांग पर अड़ गए।
विज्ञापन
5 of 10
chandan kumar rai
- फोटो : अमर उजाला
मंत्री जयप्रकाश निषाद, अनिल राजभर आदि ने काफी समझाया बुझाया। आश्वासन दिया कि सैदपुर पुल का नाम शहीद चंदन के नाम पर रखा जाएगा। इस आश्वासन के बाद परिवार के लोग मान गए और शाम तीन बजे अंतिम यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
6 of 10
chandan kumar rai
- फोटो : अमर उजाला
घर से ढाई किलोमीटर दूर तिरगांवा घाट तक शव यात्रा में सिर्फ मानव शृंखला ही दिखी। घाट पर पहुंच कर 39 जीटीसी गोरखा रेजिमेंट के जवानों ने शहीद को गार्ड आफ आनर दिया। इसके बाद पिता सत्यप्रकाश नेज बेटे के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। इस दौरान लोगों ने जब तक सूरज चांद रहेगा, चंदन तेरा नाम रहेगा के नारे लगाए।
विज्ञापन
7 of 10
chandan kumar rai
- फोटो : अमर उजाला
इससे पहले बनारस में शहीद चंदन का शव रविवार की शाम ही बाबतपुर एयरपोर्ट लाया गया था। देर होने की वजह से शव को 39 जीटीसी में रखा गया था।
8 of 10
chandan kumar rai
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार की सुबह साढ़े आठ बजे जीटीसी के दुर्गा मंदिर परिसर में ब्रिगेडियर एसए रहमान ने पुष्प अर्पित कर सलामी दी।
9 of 10
chandan kumar rai
- फोटो : अमर उजाला
इसके उपरांत मौजूद जवानों ने फायरिंग कर सैन्य परंपरा के अनुसार भावभीनी विदाई दी। सलामी के बाद फूलों से सजाई गए वाहन में शहीद के शव को रखकर पैतृक गांव रवाना किया गया।
सलामी देने वालों में डिप्टी कमांडेंट कर्नल रघुनाथन नायर, कर्नल भूपाल सिंह, सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक कर्नल मनीष धवन, जिला प्रशासन की ओर प्रभारी डीएम/मुख्य विकास अधिकारी सुनील वर्मा, जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के अधिकारी पूर्व विंग कमांडर सतीशचंद्र मिश्रा, एसपी प्रोटोकाल विकास कुमार वैद्य आदि मौजूद थे।