फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहेली के पिता ने पैसों के लालच में जबरन कराई शादी, सच पता चलने पर पति ने ये किया

Wed, 06 Dec 2017 10:50 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
fraud

बनारस की एक एक युवती को उसके सहेली को पिता ने ही धोखा ‌दे दिया। चाय में नशे की गोली डालकर बेहोश कर दिया और कानपुर लेकर चला गया। वहां उसने युवती को खुद की बेटी बताकर जबरन शादी भी कर दी। युवती के पति को जब उस आदमी का सच पता चला तो उसने ऐसा काम किया जो काबिले तारीफ है। आगे की स्लाइड्स में जानिए पूरा मामला...
विज्ञापन

2 of 5
representative graphic

युवती मंडुवाडीह क्षेत्र की निवासी है।  पति ने जब युवती से हकीकत जानी तो उसे वापस बनारस भेज दिया। मंगलवार को मंडुवाडीह थाने पहुंची युवती की तहरीर पर महेशपुर निवासी अंगनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अंगनू की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

3 of 5
fraud
मंडुवाडीह थाना अंतर्गत नूरुद्दीन शहीद निवासी एक युवती का आरोप है कि बीते 12 नवंबर को महेशपुर निवासी उसकी सहेली ने फोन कर अपने घर बुलाया। वह अपनी सहेली के घर पहुंची तो उसके पिता अंगनू ने उसे चाय में नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया। होश आने पर उसने खुद को कानपुर में स्थित एक घर में पाया।

4 of 5
marriage tradition in sirmour
इस दौरान अंगनू ने उसे जान से मारने की धमकी दी और खुद को उसका पिता बताते हुए कानपुर निवासी ट्रक चालक अजय से शादी करा दी। युवती ने अपने पति को हकीकत बताई तो उसने कहा कि शादी के एवज में अंगनू ने उससे रुपये लिए हैं। 25 नवंबर को अजय ने युवती को वापस बनारस भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
UP Police
 
 वह किसी तरह घर पहुंची तो आपबीती पिता को सुनाई। पिता ने लोक-लाज के भय से मुंह बंद रखने को कहा। मगर, इस बीच युवती को अंगनू फिर से परेशान करने लगा तो वह मंडुवाडीह थाने पहुंची और मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें