दो दिन लगातार बारिश से पूर्वांचल में सभी नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा तो दर्जनभर से अधिक कच्चे मकान और दीवारें गिर गईं। इससे हुए हादसों में चार लोगों की मौत और 10 घायल हो गए। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 6
flood
- फोटो : amar ujala
भदोही में इस बार अब तक रिकार्ड 1008 मिमी बारिश दर्ज की गई। सोनभद्र में कक्षा आठ तक के विद्यालय चार सितंबर को बंद रहेंगे।
विज्ञापन
3 of 6
flood
- फोटो : amar ujala
मिर्जापुर में दीवारें गिरने से महिला समेत दो की मौत, तीन जख्मी, जबकि जौनपुर में एक की मौत, छह घायल और आजमगढ़ में दीवार ढहने से बुजुर्ग की मौत हो गई। चंदौली में छह कच्चे मकान गिर गए और एक महिला घायल हो गई।
4 of 6
flood
- फोटो : amar ujala
भदोही में आधा दर्जन कच्चे मकान और पेड़ धराशायी हो गए, कुआं धंस गया। सीतामढ़ी में गंगा किनारे बना यज्ञ मंडप गिर गया। सोनभद्र में तीन मकान गिर गए।
विज्ञापन
5 of 6
flood
- फोटो : amar ujala
रिहंद बांध का जलस्तर 862 फीट पहुंच गया। धंधरौल और नगवां बांध का जलस्तर खतरे के निशान पार करने पर सभी फाटक खोल दिए गए।
वाराणसी, मिर्जापुर, गाजीपुर, भदोही, चंदौली में गंगा, बलिया, आजमगढ़ और मऊ में घाघरा का पानी बढ़ रहा है। बलिया में आधा दर्जन गांवों और वाराणसी में मारुति नगर कॉलोनी में पानी घुस गया।