फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्याकांड की तस्वीरें: सिर...सीने में लगीं 4 गोलियां, सुबह से रात तक हंगामा; पिता बोले- हत्यारे का एनकाउंटर हो

Sat, 21 Mar 2026 05:56 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Murder in UP College: यूपी कॉलेज के कला एवं सामाजिक विज्ञान संकाय की गैलरी में सूर्य प्रताप को गोली मारी गई। इसके बाद आरोपी छात्र पिस्टल फेंककर भाग निकला था। पुलिस ने छह घंटे बाद आरोपी मंजीत चौहान को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले, नाराज छात्रों ने प्राचार्य के आवास पर तोड़फोड़ की थी।
विज्ञापन
1 of 18
सूर्य प्रताप सिंह की हत्या के बाद बिलखता दोस्त। - फोटो : संवाद
Varanasi Crime: यूपी कॉलेज के कला एवं सामाजिक विज्ञान संकाय की गैलरी में बीएससी फोर्थ सेमेस्टर के छात्र सूर्य प्रताप सिंह (23) की शुक्रवार सुबह 11 बजे क्लासरूम के सामने सीने और सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। सात राउंड फायरिंग के बाद आरोपी बीए का छात्र मंजीत चौहान सामाजिक विज्ञान के बरामदे में पिस्टल फेंककर भाग निकला। 
विज्ञापन

2 of 18
हंगामे को रोकने का प्रयास करती पुलिस। - फोटो : संवाद
सूर्य प्रताप सिंह के सिर और सीने में 4 गोलियां लगी हैं। सूर्य के दोस्त उत्कर्ष की तहरीर के आधार पर शिवपुर थाने की पुलिस ने लालपुर-पांडेयपुर के चांदमारी निवासी आरोपी मंजीत चौहान और अनुज सिंह के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन

3 of 18
हंगामा कर रहे छात्रों को समझाती पुलिस। - फोटो : संवाद
पुलिस के मुताबिक वारदात की वजह आपसी रंजिश है। अनुज सिंह हत्यारोपी मंजीत का मददगार है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से तीन कारतूस बरामद किए हैं। पोस्टमार्टम के दाैरान सूर्य प्रताप सिंह के शरीर से चार गोलियां निकली हैं। दूसरी तरफ, आरोपी मंजीत चौहान को छह घंटे के अंदर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जांच और दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छह टीमें लगाई गई हैं।

4 of 18
चिखते-चिल्लाते रहे छात्र। - फोटो : संवाद
क्लास (रूम नंबर 11) के सामने हुई वारदात से नाराज छात्रों ने प्राचार्य डाॅ डीके सिंह के आवास पर हमला बोल दिया। प्राचार्य का निजी वाहन तोड़ दिया। घर के फर्नीचर सहित दूसरे सामान भी तोड़ डाले। छात्रों के हमले में केमिस्ट्री विभाग के लेक्चरर डाॅ अभिषेक सिंह सहित दो शिक्षक घायल हो गए। छात्रों ने चार और वाहनों में भी तोड़फोड़ की है। शिक्षकों से अभद्रता की गई।
विज्ञापन

5 of 18
गोली चलने के बाद अपने-अपने घर जातीं छात्राएं। - फोटो : संवाद
पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उग्र छात्रों की भीड़ को नियंत्रित किया। वारदात से नाराज छात्रों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की और कॉलेज गेट बंद कर गिलट बाजार-यूपी कॉलेज मार्ग पर धरना दिया। एहतियातन कमिश्नरेट के तीन जोन की पुलिस और पीएसी मौके पर तैनात कर दी गई। गाजीपुर के सैदपुर थाना क्षेत्र के दुबैथा गांव निवासी सूर्य प्रताप सिंह यूपी कॉलेज में बीएससी द्वितीय वर्ष (फोर्थ सेमेस्टर) का छात्र था। वह वायवा देने काॅलेज आया था। छात्रों का आरोप है कि सूर्य प्रताप सिंह को प्राचार्य ने बुलाया था।
विज्ञापन

6 of 18
दुकानों को बंद कराते आक्रोशित छात्रों को समझाती पुलिस। - फोटो : संवाद
प्रशासनिक भवन के बाहर दाहिनी ओर सूर्य प्रताप सिंह और चांदमारी निवासी मंजीत चौहान के बीच कुछ देर बातचीत हुई थी। इसके करीब 10 मिनट बाद सूर्य प्रताप सामाजिक विज्ञान संकाय की सीढ़ियां चढ़कर गैलरी में पहुंचा था कि मंजीत ने .30 की पिस्टल से फायरिंग शुरू कर दी। पहली गोली सूर्य के सीने में मारी और गाली दी। इसके बाद जब वह आगे की ओर भागा, तो आरोपी ने नजदीक से उसके सिर में गोली मार दी। 
विज्ञापन

7 of 18
छात्रों से बातचीत करते पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल। - फोटो : संवाद
दो गोलियां सीने में और दो सिर में मारी गईं। सूर्य औंधे मुंह फर्श पर गिर पड़ा। इसके बाद आरोपी ने एक अन्य छात्र आकाश सिंह को पिस्टल लेकर दौड़ाया। आकाश किसी तरह भाग निकला। इसके बाद मंजीत चौहान ने सामाजिक विज्ञान संकाय के बरामदे में कूड़े के ढेर में पिस्टल फेंक दी और पहली मंजिल की छत से कूदकर भाग निकला। 

8 of 18
बेटी की लाश देख बेसुध हुई मां। - फोटो : संवाद
छात्रों का आरोप है कि वारदात स्थल से कुछ दूरी पर शिक्षक-छात्र खड़े थे लेकिन किसी ने सूर्य के पास जाने और उसे बचाने की हिम्मत नहीं दिखाई। साथी छात्रों ने लहूलुहान हालत में सूर्य को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

9 of 18
हंगामा कर रहे छात्रों को खदेड़ती पुलिस। - फोटो : संवाद
प्राचार्य की सूचना पर शिवपुर, कैंट, लालपुर-पांडेयपुर, सारनाथ, रोहनिया समेत तीनों जोन के 15 से ज्यादा थानों की पुलिस पहुंच गई। ड्रोन कैमरे से भी परिसर में निगरानी की जा रही है।

10 of 18
यूपी कॉलेज परिसर में जमकर मचा बवाल। - फोटो : संवाद
अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) शिवहरी मीणा, अपर पुलिस आयुक्त (अपराध) आलोक प्रियदर्शी, डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार, डीसीपी गोमती आकाश पटेल, एडीसीपी नीतू, एसीपी चेतगंज ईशान सोनी समेत कई अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की है।

11 of 18
हंगामा कर रहे छात्रों को समझाती पुलिस। - फोटो : संवाद
कॉलेज परिसर में छात्रों और प्रबंधन से वार्ता की गई। आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं। बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर से शव को कब्जे में लिया गया और पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। - मोहित अग्रवाल, पुलिस आयुक्त

12 of 18
दोस्त की लाश देख बिलखते रहे छात्र। - फोटो : संवाद
कॉलेज के आसपास की दुकानें बंद कराईं, आरोपी के एनकाउंटर की मांग
सूर्य प्रताप सिंह की हत्या से नाराज छात्रों ने कॉलेज का मुख्य द्वार बंद करा दिया और परिसर में घूम-घूमकर तोड़फोड़ की। कुर्सी-मेज में तोड़ डाले। आसपास की दुकानें जबरन बंद करा दी गईं। दोपहर बाद 50 से ज्यादा छात्रों का समूह प्राचार्य डीके सिंह के आवास पहुंचा और वहां खड़ी कार में तोड़फोड़ की। 

13 of 18
बिलखते छात्रों को समझाती पुलिस। - फोटो : संवाद
केयरटेकर की पिटाई भी की गई। बीचबचाव में पहुंचे लेक्चरर डाॅ अभिषेक सिंह पर भी हमला किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया। प्राचार्य आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कॉलेज गेट के बाहर छात्र धरने पर बैठे हैं। प्राचार्य के इस्तीफे व आरोपी के एनकाउंटर की मांग कर रहे हैं।

14 of 18
यूपी कॉलेज परिसर में जमकर मचा बवाल। - फोटो : संवाद
निजी स्कूल में वाहन चालक हैं पिता, दो बहनों का इकलौता था सूर्य
गाजीपुर के सैदपुर क्षेत्र के दुबैथा गांव निवासी सूर्य प्रताप सिंह के पिता ऋषि देव सिंह शिवपुर थाना क्षेत्र के गिलट बाजार में परिवार के साथ रहते हैं। वे एक निजी स्कूल में वाहन चालक हैं, जबकि मां किरन देवी उसी स्कूल में कार्यरत हैं। वारदात की सूचना मिलते ही परिजन बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। परिवार के इकलौते बेटे का शव देखकर मां और परिजनों का रो रोकर हाल खराब हो गया। दोनों विवाहित बहनें भी ट्राॅमा सेंटर पहुंचीं।

15 of 18
बंद चैनल गेट से बाहर का दृश् देखते शिक्षक। - फोटो : संवाद
छह साल पहले भी चली थीं गोलियां
यूपी कॉलेज में इससे पहले भी फायरिंग की घटना हो चुकी है। 24 अप्रैल 2019 को पीजीटी हॉस्टल के बाहर छात्र विवेक सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 2019 के बाद यह पहली बार है, जब कॉलेज परिसर में दिनदहाड़े इस तरह हत्या हुई है।

16 of 18
यूपी कॉलेज में छात्र की हत्या के बाद हंगामा। - फोटो : अमर उजाला
बीएचयू से पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर परिजन पहुंचे शिवपुर
बीएचयू में पोस्टमार्टम के बाद छात्रों और परिजनों ने रात में एंबुलेंस से शव लेकर शिवपुर स्थित आवास के लिए रवाना हुए। पुलिस ने रोकने की कोशिश की लेकिन छात्र नहीं माने। उधर, धरनारत छात्रों का नारेबाजी देर रात तक जारी रही।

17 of 18
छात्र सूर्य प्रताप की लाश। - फोटो : अमर उजाला
एसओजी ने आरोपी काे ढूंढ़ निकाला लोकेशन
पुलिस तफ्तीश में सामने आया कि एक मंजिला छत से कूदने में आरोपी मंजीत चौहान का पैर फ्रैक्चर हो गया। इस बीच मंजीत ने अपने परिवार के एक सदस्य को फोन किया। पहले से सर्विलांस पर लगे मंजीत के नंबर के सहारे पुलिस ने उसे ट्रेस किया। कैंट थाना क्षेत्र से आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

18 of 18
यूपी कॉलेज के गेट पर मौजूद पुलिस व छात्र। - फोटो : अमर उजाला
चिकन पॉक्स से पीड़ित था सूर्य प्रताप
छात्रों ने पुलिस को बताया कि सूर्य प्रताप चिकन पॉक्स से पीड़ित था। प्राचार्य के बुलावे पर वह आया था। प्राचार्य ने एक मामले में सूर्य को बहुत बुरा भला भी कहा, एंटी रैगिंग के एक मामल में प्राचार्य ने सूर्य को बुलाया था। अनुशासन में रहने की चेतावनी दी। इसके बाद आरोपी मंजीत और सूर्य का सामना हुआ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें