प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आईं मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ की पत्नी कोबीता और विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बनारसी साड़िया खरींदी। मॉरीशस के पीएम की पत्नी और विदेश मंत्री वाराणसी के कटेहार स्थित साड़ी की दुकान पर पहुंची। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 6
varanasi
- फोटो : amar ujala
मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ की पत्नी कोबीता ने करीब एक घंटे तक साड़ियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने तनछुई और कढ़वा बार्डर वाली कुल आठ साड़ियां खरीदी। इनकी कीमत 80 हजार रुपये है।
विज्ञापन
3 of 6
varanasi
- फोटो : amar ujala
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने तीन तनछुई बनारसी साड़ी खरीदी, इनकी कीमत 30 हजार रुपये है। यूएसए की दो, मॉरीशस की एक महिला ने भी यहीं से बनारसी साड़ियां खरीदी। साड़ी शो रूम के मालिक हाजी बदरुद्दीन ने बताया कि इन साड़ियों की कीमत दस हजार रुपये से शुरू होती है।
4 of 6
varanasi
- फोटो : amar ujala
उधर, पौलेंड से पति डॉ. जगदीश घीक के साथ काशी आई डॉ. बोगमिला घीक यहां मिले स्वागत, सत्कार से बहुत खुश हैं। उन्होंने आर्य महिला पीजी कालेज की एसोसिएट प्रोफेसर स्वाति एस. मिश्रा से बनारसी साड़ी पहनना सीखा।
विज्ञापन
5 of 6
banarasi saree
- फोटो : amar ujala
उन्होंने अमर उजाला से बताया कि पौलेंड में बॉलीवुड के गाने और भारतीय परिधानों की बड़ी डिमांड है। कई महिलाएं त्योहारों पर साड़ियां पहनती हैं। इसके बाद उसे सुरक्षित रख लिया जाता है, लेकिन हमेशा साड़ी सम्भालने को लेकर डर मन में रहता है, जो काशी में आकर खत्म हो गया।
अब पौलेंड में जाकर भारतीय परिधान पहनने वाली महिलाओं को साड़ी पहनना सिखाएंगी। उन्होंने बताया कि यहां जितना सम्मान मिला उतना पूरे जीवन में कहीं सम्मान नहीं मिला।