फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें : प्रवासी भारतीय सम्मेलन के कुछ ऐसे नजारे, जिन्होंने सबको किया आकर्षित

Fri, 25 Jan 2019 11:22 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
varanasi - फोटो : amar ujala
प्रवासी भारतीय सम्मेलन में जहां एक ओर बनारस की संस्कृति की झलक मिली। वहीं, दूसरी तरफ काशी का एक अलग ही रंग दिखा। काशीवासियों ने मेहमानों का स्वागत कुछ इस अंदाज में हुआ कि वो अपनी हंसी नहीं रोक सके। अगली स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 6
varanasi - फोटो : amar ujala
वाराणसी के सारनाथ से लेकर गंगा घाटों तक अलग-अलग वेशभूषा और रंग-रूप में लोग प्रवासी मेहमानों का स्वागत कर रहे थे। कोई गब्बर तो कोई यमराज का रुप धारण कर के मेहमानों को हंसाया।

 
विज्ञापन

3 of 6
varanasi - फोटो : amar ujala
सबसे मजेदार बात तो यह थी कि ऐढ़े गांव की टेंट सिटी में एक जूता ऐसा था कि लोग उसे पहन नहीं रहे थे। बल्कि उसे यहां से वहां खिसका रहे थे। कई ने तो उसे इबनेबतूता का जूता तक कह दिए।

 

4 of 6
dance - फोटो : amar ujala
अलग-अलग राज्यों से आए लोक कलाकारों के अस्सी से राजघाट तक छाऊ, ललिता घाट पर कालबेलिया नृत्य, करमा, बहरुपिया लोकनृत्यों के जरिए हिंदुस्तान भर की संस्कृति की झलक प्रवासी भारतीयों ने देखी।

 
विज्ञापन

5 of 6
dance - फोटो : amar ujala
सनातनी परंपरा, शांति एवं सद्भाव का संदेश देने के लिए प्राचीन चेतसिंह घाट पर राम दरबार की झांकी सजी है तो रावण का भी दरबार सजा है। क्षीरसागर में भगवान विष्णु और लक्ष्मी की झांकी से लुभाया। पंचगंगा घाट पर कलाकारों ने पूर्वांचल के लोकगीत प्रस्तुत किए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
varanasi - फोटो : amar ujala
भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने पर यह दीपोत्सव के रूप में मनाया जाता है। टेंट सिटी में प्रवासियों का स्वागत शहनाई की धुनों से किया गया। वहीं, फूलों, पताकाओं, रंगोली से सजाई गई काशी प्रवासियों को बेहद न्यारी लगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें