रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे एनडीआरएफ के जवान
- फोटो : अमर उजाला
शैलपुत्री स्थित नई बस्ती इलाके में क्षेत्र की लालमनी हो या गुड्डी देवी, संगीता, रुकसाना, परवीन के सामने घर की सुरक्षा और परिवार के सदस्यों को बचाने का भी संकट है। परिवार की महिलाएं जहां टेंट में रहने को मजबूर हैं, वहीं पुरुष घर की छतों पर रात गुजार रहे हैं। इसी क्षेत्र की मिनता के घर की कहानी भी अजीब है, कहने को तो घर में बच्चे की आने की खुशियां मनाई जानी थी, लेकिन बाढ़ में बच्चे को न दूध नसीब हो पा रहा न जच्चा को भोजन।