फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहारः रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन से कटकर पांच की मौत, खून से सनी पटरी देख दहला दिल

Sat, 13 Oct 2018 01:32 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
varanasi
बिहार के भभुआ रोड रेलवे स्टेशन इंटरसिटी एक्सप्रेस से उतरे कुछ यात्रियों के घर जाने की जल्दबाजी उनकी जिंदगी पर भारी पड़ गई। काश वो सभी स्टेशन पर भीड़ कम होने का इंतजार कर लेते तो जिंदा होते। स्टेशन पर यह हादसा होने के बाद जो माहौल था उसे देखकर किसी भी दिल दहल उठे। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 5
varanasi - फोटो : amar ujala
वाराणसी से रांची जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस शाम पांच बजकर 41 मिनट पर भभुआ रोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंची। इस दौरान सबकुछ सामान्य् था बस रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के पहुंचने से भीड़ अधिक हो गई। जिसे देखकर कुछ यात्री प्लेटफार्म के बजाए दूसरी तरफ रेलवे ट्रैक पर उतरने लगे। 

 
विज्ञापन

3 of 5
varanasi - फोटो : amar ujala
इसी दौरान पीडीडीयू जंक्शन आ रही लालकुआं एक्सप्रेस ट्रेन देखकर यात्रियों में अपनी सुधबुध खो बैठे और इधर उधर भागने लगे लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। लालकुंआ एक्सप्रेस यात्रियों को रौंदते हुए आगे बढ़ गई। 

 

4 of 5
डेमो - फोटो : डेमो
इस दर्दनाक घटना में दो महिलाओं, दो नाबालिग लड़कियों व एक लड़के की मौत हो गई। जबकि चार यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद यात्रियों की चीख पुकार मच गई। चारों तरफ खून से सने ट्रैक नजर आ रहे थे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Train
आनन फानन में आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंच कर यात्रियों की भीड़ को संभाला और शवों और घायलों को हटाया। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस घटना से करीब एक घंटे तक ट्रैक जाम रहा। मंडल रेल प्रबंधक पंकज सक्सेना ने पूरे मामले के जांच के आदेश दिए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें