देश में बने पहले स्मार्ट कोच को ट्रायल के तौर पर आजमगढ़ जिले से संचालित कैफियात एक्सप्रेस में लगाया गया है। कैफियात इस नए कोच के साथ स्टेशन पर पहुंची। रायबरेली के मॉडर्न कोच फैक्ट्री में देश का पहला स्मार्ट कोच बनाया गया है। जो स्वयं ही कोच की व्यवस्थाओं और उसकी कमियों से अवगत कराएगा। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 5
kafiyaat train
- फोटो : amar ujala
पहली बार बने इस कोच को ट्रायल के तौर पर आजमगढ़ से होकर दिल्ली तक जाने वाली कैफियात एक्सप्रेस में ट्रालय के तौर पर लगाया गया है। अगर यह प्रयोग सफल रहा तो इस तरह के कई कोच तैयार कर प्रीमियम ट्रेनों में लगाने की योजना है।
विज्ञापन
3 of 5
kafiyaat train
- फोटो : amar ujala
कैफियात एक्सप्रेस जब गुरुवार को इस हाइटेक डिब्बे से लैस होकर आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई इसकी खासियत को जानने के लिए आतुर दिखा। हालांकि कोई भी वहां पर उन्हें इस बारे में बताने वाला नहीं था क्योंकि वहां मौजूद किसी को भी इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
4 of 5
kafiyaat train
- फोटो : amar ujala
रेलवे जन संपर्क अधिकारी अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि हाईटेक तकनीकि से लैस इस कोच का निर्माण किया गया है। इसे ट्रायल के तौर पर कैफियास एक्सप्रेस में दिल्ली से ही जोड़ा ग या है। इसका ट्रायल सफल रहने पर इसे प्रीमीयम ट्रेनों में इस कोच को लगाने की योजना है।
-इस कोच में एक सेंसर लगाया गया है जो ट्रैक से गुजरते समय ट्रैक उसकी स्थिति का अवलोकन करेगा। अगर कहीं पटरी में कोई खराबी है तो वह इससे रेलवे को अवगत करा देगा।
-एसी बोगी में लगे एसी ठीक से कार्य कर रहे हैं या नहीं।
-इसमें लगी यात्री सूचना प्रणाली अगले स्टेशन के बारे में यात्रियों को सूचित करेगी।
-इस कोच में उच्चतम क्वालिटी के कैमरे लगाए गए हैं। जो कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ अप्रिय घटना की जांच में भी मददगार होंगे।
-कोच में वाई फाई की सुविधा भी उपलब्ध होगी।
-कोच में रेलयात्रियों और ट्रेन के गार्ड के बीच संचार के लिए आपातकालीन टॉक बैक सिस्टम लगाया गया है।
-ट्रेन की बोगियों में अक्सर पानी नहीं होने की शिकायत मिलती है। यह बताएगा कि ट्रेन की किस बोगी में कितना पानी है। इसकी सूचना एसएमएस के माध्यम से कर्मचारियों तक पहुंचेगी।