ज्योतिषाचार्य पं. गणेश प्रसाद मिश्र ने बताया कि गुरुवार को पुष्य नक्षत्र सूर्योदय से रात 3:50 बजे तक रहेगा। चंद्रमा अपनी ही राशि यानी कर्क में रहेगा, जिससे इस दिन की शुभता और बढ़ जाएगी। ऐसे शुभ योग में भूमि, भवन और वाहन खरीदी के साथ ही नया कारोबार शुरू करना श्रेष्ठ होता है।