फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ः रिहाइशी क्षेत्र में बने मोबिल गोदाम में भड़की आग, पड़ोस के घरों की चटकी दीवारें

Fri, 23 Feb 2018 07:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
1 of 5
fire - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ के वीआईपी मोहल्ले में स्थित मोबिल, ग्रीस और ब्रेक आयल के गोदाम में शुक्रवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। आग की लपटें इतनी भयानक थी कि गोदाम से सटे दो घरों की दीवारें चटक गई हैं। फायर बिग्रेड की कुल छह गाड़ियों ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह से आग की इस घटना पर काबू पाया। शहर में दिनदहाड़े लगी इस आग की वजह से आसपास के इलाकों सहित शहर के लोगों में हडक़ंप मचा रहा। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 5
fire - फोटो : अमर उजाला
शहर कोतवाली क्षेत्र के ठंडी सड़क पर स्थित विवेकानंद नगर कालोनी मुहल्ला निवासी आलोक जायसवाल का घर के पीछे घनी आबादी के बीच मोबिल गोदाम था। इसमें वह मोबिल, ग्रीस और ब्रेक आयल आदि रखे हुए थे। यह गोदाम जिला सत्र न्यायालय से महज 50 मीटर और ठंडी सड़क से 75 मीटर के बीच में स्थित है। गोदाम से 15 मीटर दक्षिण तरफ गोदाम के मालिक आलोक जायसवाल का मकान है। जहां उनका परिवार रहता है। गोदाम के आसपास सरकारी कर्मचारी, और अधिवक्ताओं का भी मकान है। सभी के मकान आपस में सटे हैं। 

 
विज्ञापन

3 of 5
fire - फोटो : अमर उजाला
गोदाम में आलोक का लाखों रुपये मूल्य का मोबिल, ग्रीस और ब्रेक आयल आदि रखा हुआ है। सारा माल टीनशेड के नीचे था। सुरक्षा के लिए गोदाम के मुख्य द्वार पर एक कमरा और गेट बनाया गया है। उक्त कमरे में दो से दस लीटर तक के प्लास्टिक के डिब्बे में माल भरकर रखा गया था। जबकि टीनशेड में रखे हुए माल टीन के ड्रमों में भरकर रखा हुआ था। 

 

4 of 5
fire - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार की दोपहर करीब ढाई बजे संदिग्ध परिस्थितियों में गोदाम में आग लग गई। तेज धुआं और लपटें उठने पर लोगों को जानकारी हुई। सूचना मिलने पर एडीएम प्रशासन लवकुश कुमार त्रिपाठी, सीओ सिटी सच्चिदानंद आदि मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने आसपास के घरों में रहने वालों को बाहर निकलवा दिया। कुल छह अग्निशमन की गाड़ियों ने तीन घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर पहुंचे फायरकर्मियों को पानी नहीं मिल रहा था। ऐसे में मुहल्ले के लोगों ने तत्काल अपने घरों के समरसेबुल को स्टार्ट कर दिया। जिससे आग पर काबू करने में लोगों को काफी मदद मिली।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
fire - फोटो : अमर उजाला
एडीएम प्रशासन लवकुश कुमार त्रिपाठी का कहना है कि रिहाइशी एरिया में संचालित होने वाले इस गोदाम के लिए परमिशन ली गई थी या नहीं, यदि परमिशन लिया है तो किन परिस्थिति में उसे अनुमति दे दी गई। इन सभी तथ्यों पर गहनता से जांच पड़ताल कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें