डेब्यू फिल्म ‘लवरात्रि’ के प्रमोशन के लिए काशी पहुंचे आयुष और वारिना ने कहा कि उनकी फिल्म में प्यार को उत्सव की तरह दिखाया गया है। फिल्म में ना किसी का दिल टूटेगा और ना ही कोई बेवफा होगा। इसमें दिल मिल रहे हैं और प्यार को प्यार मिलता है। फिल्म पूरे परिवार के साथ देखी जा सकती है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 8
loveratri
- फोटो : amar ujala
शहर के नदेसर स्थित होटल में बातचीत के दौरान कलाकारों ने बताया कि फिल्म पांच अक्तूबर को रिलीज होगी। फिल्म के गाने युवा खूब गुनगुना रहे हैं। फिल्म हर युवा दिल को छू जाएगी।
विज्ञापन
3 of 8
loveratri
- फोटो : amar ujala
जिंदगी में हर किसी ने कभी न कभी प्यार जरूर किया होगा और चाहने वाले को आकर्षित करने के लिए कोशिशें भी की होंगी। दर्शकों को यह अपनी कहानी महसूस होगी।
4 of 8
loveratri
- फोटो : amar ujala
इससे पहले कलाकारों ने शीएट कॉलेज में फिल्म के गाने ‘चौगड़ा ताड़ा’ और ‘आंख लड़ जावे’ को लांच किया।
विज्ञापन
5 of 8
loveratri
- फोटो : amar ujala
ड्रीम रोल के सवाल पर आयुष का कहना था कि बचपन से ही सपना था कि रोमांटिक फिल्म करूं। ‘लवरात्रि’ से यह सपना पूरा हो गया।
विज्ञापन
6 of 8
loveratri
- फोटो : amar ujala
सलमान खान के बहनोई आयुष उन्हें अपना आइडियल भी मानते हैं। आयुष कहते हैं कि अब एक्शन मूवी में भी कलाकारी दिखाना चाहते हैं।
विज्ञापन
7 of 8
loveratri
- फोटो : amar ujala
आयुष ने कहा कि बनारस ने तो मेरा दिल जीत लिया और वह देव दीपावली पर अपने बेटे के साथ फिर आएंगे।