यूपी के मऊ में शादी के दौरान अचानक दूल्हे का पिता गायब हो गया। बीच बारात में घटी इस घटना से हड़कंप मच गया। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 5
डेमो
- फोटो : डेंमो
मधुबन थाना क्षेत्र के ग्रामसभा सिंहासन निवासी सुभाष चंद की लड़की निर्मला की शादी बलिया जनपद के भीमपुरा थाना क्षेत्र के औराई कला महराजपुर निवासी हृदय राम के बेटे रोहित से होनी तय थी। तय तिथि पर शुक्रवार को बारात कन्या पक्ष के दरवाजे पर पहुंची।
विज्ञापन
3 of 5
डेमो
- फोटो : डेमो
जयमाल के बाद शादी की रस्म अदायगी चल रही थी कि, इस बीच किसी बात से नाराज होकर दूल्हे का पिता गहनों तथा सिंधोरा का बैग लेकर लेकर फरार हो गया। जैसे ही इस बात की सूचना कन्या पक्ष के लोगों को हुई तो वह परेशान हो गए। सभी लोग लड़के के पिता को खोजने में जुट गए।
4 of 5
marriage
पिता के न मिलने पर नाराज घरातियों ने दूल्हे के साथ बारातियों को बंधक बना लिया। इस बात की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस बारातियों को मुक्त कराकर उन्हें घर रवाना किया। वहीं जो लोग दूल्हे से संबंधित थे, उन्हें रोक लिया।
शनिवार की सुबह मौके पर पहुंचे संभ्रांत नागरिकों ने दूल्हे के पिता को बुलाया। इसके बाद दोनों पक्षों में कई घंटे तक चले विचार विमर्श के बाद दोनों पक्ष राजी हुए। जिस पर शनिवार की दोपहर पुलिस के देखरेख में शादी की रस्म पूरी की गई।