फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी में यहां साल भर मिलती है जायकेदार लस्सी, स्वाद ऐसा कि खिंचे चले आते हैं लोग

Tue, 29 May 2018 10:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला
काशी में एक ऐसी जगह भी है जहां साल भर लस्सी मिलती है। बनारस में आकर जायकेदार लस्सी का स्वाद नहीं लिया तो आप बहुत कुछ मिस करेंगे। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला
चीनी मिट्टी के मरतबान में फेंटती दही, चीनी और उस पर केवड़ा व गुलाब जल की बूंदे...। जैसे लस्सी का जायका ही बदल देती है। मरतबान से सीधे जब ग्लास में पलटी जाती है तो उस पर मोटी मलाई की परत। फिर तो उस लस्सी का जवाब ही नहीं। बड़ा ग्लास जैसे ही मुंह को आए तो होठों के ऊपर बड़ी लस्सी की बनी बड़ी सी मूंछ को जुबान से अंदर करना कोई नहीं भूलता। 

 
विज्ञापन

3 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला
जी हां, रफीक लस्सी वाले के यहां की लस्सी का स्वाद ही ऐसा है। दालमंडी की संकरी गलियों के ठीक बीचोंबीच रफीक लस्सी की यह दुकान है। जिस वक्त भी इधर से गुजरो दुकान में पैर रखने को जगह आपको नहीं मिलेगी। दुकान के बाहर गली तक लोगों की लाइन लगी रहती है। 

 

4 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला
रमजान के दिनों में इफ्तार के बाद यहां जो भीड़ बढ़ती है तो देर रात तक लोगों से पटी रहती है। यहां आपको सिर्फ गर्मियों में ही नहीं बारहों महीने लस्सी मिलेगी ही मिलेगी। हां, ये जरूर है कि ठंड में लस्सी के साथ शाही टुकड़ा का जायका भी यहां आपको मिलेगा। 

 
विज्ञापन

5 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला
दालमंडी में पूर्वांचल भर से आने वाले खरीदार, दुकानदार ने यहां की लस्सी न पी हो, शायद ही ऐसा हो। यह दुकान करीब 70 साल पुरानी है जिसे कि मियां रफीक ने ही शुरू किया था। अब उनके बेटे इसे चला रहे हैं। कभी यह दालमंडी की इकलौती लस्सी की दुकान हुआ करती थी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
varanasi - फोटो : अमर उजाला
हालांकि कुछ एक साल पहले एक दुकान और खुल गई है लेकिन रफीक लस्सी वाले की लस्सी की तो बात ही कुछ और है। बड़ा ग्लास 25 रुपये और छोटा ग्लास 15 रुपये...। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें