फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डूबे छात्र के परिजनों के जबान पर बस एक ही बात, काश- मान लिया होता दादी का कहना

Mon, 28 May 2018 06:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 6
drown - फोटो : file photo
सीबीएसई-12वीं की परीक्षा का परिणाम आने की खुशी में बनारस के तीन छात्रों ने गंगा में नहाने की योजना बनाई। गंगा में नहाने का आनंद लेने पहुंचे तीनों छात्रों को नहीं पता था कि यही खुशी कुछ देर बाद मातम में बदल जाएगी। आगे की स्लाइड्स में देखें...

 
विज्ञापन

2 of 6
Demo pic
तीनों छात्र रविवार को गंगा में नहाने निकले। सक्षम सुबह जब अपने दो मित्रों के साथ घर से चुनार के लिए निकल रहा था तो उसकी दादी ने मना किया था कि, आज मत जाओ। सक्षम के जिद करने पर नाराजगी भी जताई थी लेकिन होनी को कौन टाल सकता था। सक्षम आखिरकार दोस्तों के साथ चुनार के लिए निकल गया। 
विज्ञापन

3 of 6
saf
रविवार को रोते-बिलखते परिवारीजन यही कह रहे थे कि काश, सक्षम ने दादी की बात मान ली होती। उनकी आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। घर पर मातम पसरा था। सक्षम ओबरॉय, अविनाश मौर्या और हसन तीनों बहुत अच्छे दोस्त थे। तीनों ने इस बार सीबीएसई-12वीं की परीक्षा दी थी। शनिवार को सीबीएसई परिणाम जारी होने के बाद तीनों ने रविवार को पिकनिक की योजना बनाई। 

4 of 6
drown
भोर में तीनों बाइक से रुदौली घाट, चुनार में पिकनिक मनाने के लिए निकल गए। वहां पिकनिक के दौरान अविनाश और सक्षम गंगा में नहाने उतर गए। जबकि तैरना न आने की वजह से हसन किनारे बैठ गया। नहाने के दौरान अविनाश और सक्षम गहरे पानी में चले गए और दोनों की मौत हो गई। 
विज्ञापन

5 of 6
drown
सक्षम के पिता भेलूपुर के संत गोपाल नगर, बड़ी पटिया निवासी प्रवीण ओबरॉय कंप्यूटर पार्ट्स का व्यापार करते हैं। सक्षम दो भाइयों में बड़ा था। वहीं, अविनाश मौर्या के पिता चंद्रकेश मौर्या शिक्षा विभाग में प्रधान सहायक के पद पर तैनात हैं और हेडगेवार नगर थाना मंडुआडीह के निवासी हैं। एक बहन और दो भाइयों में चंद्रकेश सबसे छोटा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तरी ककरमत्ता में रहने वाले हसन के पिता आरिफ रिजवी सीए कंसल्टेंसी में काम करते हैं। हसन, सक्षम और चंद्रकेश तीनों में गहरी दोस्ती थी और पढ़ाई भी साथ ही किया करते थे। घटना के बाद इनके घरों में गम और मातम पसरा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें