फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी के पॉपुलर हॉस्पिटल में परिजनों का हंगामा, आरोप- करना था पथरी का ऑपरेशन, निकाल ली जान

Wed, 21 Nov 2018 10:19 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
1 of 5
varanasi - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के ककरमत्ता स्थित पापुलर हॉस्पिटल में महिला की मौत पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग की। विरोध में रास्ता जाम कर दिया और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस ने समझाबुझाकर किसी तरह मामला शांत कराया। आगे की स्लाइड्स में देखें..

 
विज्ञापन

2 of 5
varanasi - फोटो : अमर उजाला
मंडुवाडीह निवासी राजमा बानो की पुत्री पिंकी खान (26) को पथरी की शिकायत के बाद उसे पापुलर हॉस्पिटल में दो सप्ताह पहले भर्ती कराया गया था। राजमा ने बताया कि अस्पताल में इलाज शुरू हुआ और डॉक्टर ने ऑपरेशन करने की सलाह दी। ऑपरेशन होने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने पिंकी को रेफर कर दिया। 
 
विज्ञापन

3 of 5
varanasi - फोटो : अमर उजाला
बताया कि उसे हैदराबाद ले गए जहां पिछले शनिवार को उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे हॉस्पिटल पहुंचकर अस्पताल प्रबंधन से बात करने की कोशिश की गई लेकिन किसी ने कुछ सुना नहीं। इसी बीच बाहर खड़े दर्जनों लोग हंगामा करने लगे और हॉस्पिटल के बाहर रास्ता जाम कर दिया।

 

4 of 5
varanasi - फोटो : अमर उजाला
 उनकी मांग थी कि इलाज में लापरवाही करने वाले दोषी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की जाए। जाम की वजह से मंडुवाडीह-ककरमत्ता मार्ग करीब आधे घंटे तक बाधित रहा। हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. एके कौशिक ने बताया कि दो सप्ताह पहले मरीज हॉस्पिटल में आई थी, उसे पित्त की नली, पित्त की थैली में पथरी, पैंक्रियाटिस की शिकायत थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
varanasi - फोटो : अमर उजाला
एके कौशिक ने बताया कि इसका हर संभव इलाज किया गया और बेहतर इलाज के लिए उच्च संस्थान में रेफर कर दिया गया था। मरीज की मौत हैदराबाद में हुई। इलाज में लापरवाही का आरोप गलत है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें