फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘फेसबुक पर ऐलान, राहुल गांधी और सलमान खान को मारने वाले को 50 लाख का इनाम’

Thu, 29 Jun 2017 06:31 PM IST
amarujala.com, presented by पुष्पेंद्र कुमार त्रिपाठी
विज्ञापन
1 of 6
फेसबुक यूजर की वॉल से वायरल हुई पोस्ट - फोटो : facebook
फेसबुक पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान को गोली मारने की सुपारी देने की घोषणा की गई है। गोली मारने वाले को 50 लाख का इनाम देने की बात कही गई है। इस फेसबुक पोस्ट के वायरल होते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला सकते में आ गया है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन

2 of 6
viral post - फोटो : facebook
फेसबुक पर यह ऐलान किया है वाराणसी के इंद्रपुर निवासी अरविंद सिंह चट्टान ने। रौनक एवं जागरूक समाज संस्था के अध्यक्ष अरविंद सिंह के फेसबुक वॉल पर ये दोनों पोस्ट दिखाई दीं तो जिले का पुलिस और प्रशासनिक अमला सकते में आ गया। 
विज्ञापन

3 of 6
viral post - फोटो : facebook
अरविंद सिंह चट्टान की  फेसबुक वॉल पर मंगलवार को पोस्ट किया गया- ‘राहुल गांधी को मारने वाले को सोपाडी दे रहा हु कौन हे जो गोली मार सके संपर्क करो...।’ इसके साथ ही फेसबुक वॉल पर एक और पोस्ट शेयर की गई कि ‘सलमान खान को गोली मारने वाले को पचास लाख का इनाम मेरी तरफ से...।’ 

4 of 6
viral post - फोटो : facebook
सलमान खान वाली पोस्ट अरविंद की फेसबुक वॉल पर 26 जून को पोस्ट की गई और फिर 27 जून को उसे दोबारा शेयर भी किया गया। इसके साथ ही अरविंद की फेसबुक वॉल पर जाति और धर्म को लेकर अमर्यादित टिप्पणी वाली पोस्ट भी शेयर की गई। 
 
विज्ञापन

5 of 6
viral post - फोटो : facebook
अरविंद सिंह चट्टान की फेसबुक प्रोफाइल पर उपलब्ध विवरण के अनुसार वह अन्ना आंदोलन से जुड़ा पूर्व पदयात्री और शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र का प्रत्याशी रहा है। खुफिया इकाइयों से अरविंद सिंह चट्टान के बारे में जानकारी जुटाकर पुलिस कार्रवाई की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
viral post - फोटो : facebook
बुधवार की दोपहर एसएसपी नितिन तिवारी के संज्ञान में मामला आया तो उन्होंने कहा कि जांच कराई जाएगी। क्राइम ब्रांच की साइबर सेल से संबंधित शख्स की तस्दीक कराकर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें